सराहां बाईपास पर मकान में पलस्तर कर रहे मिस्त्री व मजदूर गिरकर घायल
Masons And Laborers Injured जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सराहां बाईपास पर निर्माणाधीन मकान में पलस्तर कर रहे मिस्त्री व मजदूर गिर गए जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सराहां सिविल अस्पताल में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
नाहन, जागरण संवाददाता। Masons And Laborers Injured, जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सराहां बाईपास पर निर्माणाधीन मकान में पलस्तर कर रहे मिस्त्री व मजदूर गिर गए, जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सराहां सिविल अस्पताल में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
47 वर्षीय मिस्त्री पूर्ण चंद निवासी नावल डाकघर भेलन तथा मजदूर 45 वर्षीय प्रदीप निवासी धरयार ग्राम पंचायत बाग पशोग काम के दौरान घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद मिस्त्री पूर्णचंद को सराहां सिविल अस्पताल से सोलन रेफर किया गया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उसे आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। 45 वर्षीय मजदूर प्रदीप कुमार को डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर और मिस्त्री बाईपास के पास निर्माणाधीन मकान में पलस्तर कर रहे थे, कि अचानक प्लस्तर करने के लिए जो सीढ़ी बनाई थी, उसकी बलिया टूट गई तथा मजदूर और मिस्त्री करीब 35 फीट नीचे पत्थर पर जा गिरे।
क्या कहते हैं अधिकारी
पुलिस थाना पच्छाद के प्रभारी बलदेव कंवर में हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मजदूर मिस्त्री को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।