Move to Jagran APP

आज राउरकेला आएंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एक दिवसीय दौर पर शनिवार को राउरकेला आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 04:04 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 04:04 AM (IST)
आज राउरकेला आएंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान
आज राउरकेला आएंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

आज राउरकेला आएंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, राउरकेला : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एक दिवसीय दौर पर शनिवार को राउरकेला आ रहे हैं। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगें। केंद्रीय मंत्री प्रधान शनिवार को तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह 7:05 बजे राउरकेला स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से वे राउरकेला हाउस जाएंगे। इसके बाद साढ़े नौ बजे वह राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव का उद्घाटन करेंगें। यहां से वे एनआइटी जाएंगे जहां संस्थान के 19वें दीक्षा समारोह में शिरकत करेंगे। यहां से साढ़े 11 बजे रवाना होकर पौने 12 बजे बिरसा मुंड़ा चौक पहुंचेंगे और यहां से निकलने वाली तिरंगा रैली में शामिल होगें। यह रैली मुख्य मार्ग से उदितनगर होते हुए पानपोष के नए ब्रिज तक पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक उनका समय रिजर्व रहेगा। अपराह्न तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक पानपोष बाईपास रोड स्थित राउरकेला चैंबर आफ कामर्स के कार्यक्रम में शामिल होंगें। इसके बाद वे सुंदरगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां शाम को साढ़े चार बजे आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेंगे तथा सवा पांच बजे वाया झारसुगुड़ा होते हुए संबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

संबलपुर में तिरंगा बाइक रैली, आज

: आजादी के 75 वर्ष पूर्ति होने के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर, शनिवार, 13 अगस्त के दिन संबलपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि 13 अगस्त की सुबह आठ बजे स्थानीय खेतराजपुर स्थित मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला के सामने से यह बाइक रैली शुरु होगी, जो बड़ाबाजार चौक, समलेश्वरी मंदिर, कुंजेलपाड़ा चौक, नंदपाडा चौक, मारवाड़ी पाड़ा, म्युनिसिपालटी चौक, कचहरी चौक का परिक्रमा करते हुए जेल चौक पहुंचकर शेष होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.