तेंदुए ने गाय पर हमला कर बनाया निवाला
हाते में बंधी गाय को जंगली जानवर तेंदुए ने बनाया निवाला हुई मौत
तेंदुए ने गाय पर हमला कर बनाया निवाला
जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : स्थानीय कस्बा स्थित अहाते में बंधी गाय को तेंदुए ने शुक्रवार की रात हमला कर अपना निवाला बना लिया। दूसरे दिन जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों में दहशत है। <ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>कस्बा निवासी व पशुपालक सूर्यबली सिंह अपने घर के पीछे अहाता बनाकर पशुओं को बांध रखा था। देर रात जब पशुपालक सो गया तो अहाता में बंधी एक गाय पर जंगली जानवर तेंदुआ कही से आ गया और हमला कर गाय को मार डाला। दूसरे दिन शनिवार की सुबह जब अहाता में पशु पालक पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई है। पशुपालक ने बताया कि अहाता में जंगली जानवर के तेंदुआ के पदचिह्न पड़े हुए है। इस संबंध में प्रभारी वनक्षेत्राधिकारी त्रिभुवन प्रसाद सिंह ने बताया कि अगर मौके पर जंगली जानवर के पदचिह्न है तो टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा जाएगा।<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न><ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>