Saraj BJP Vice President Accident : बैठक के लिए जा रहे सराज भाजपा उपाध्यक्ष की कार खाई में गिरी, मौके पर मौत
Saraj BJP Vice President Accident मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जंजैहली के साथ शौधाधार में शक्रवार सुबह 10 बजे के करीब आल्टो कार गिर जाने से उसमें सवार सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
थुनाग, गगन ठाकुर।
Saraj BJP Vice President Accident, मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जंजैहली के साथ शौधाधार में शक्रवार सुबह 10 बजे के करीब आल्टो कार गिर जाने से उसमें सवार सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह थुनाग में होने वाली भाजपा की बैठक के लिए जयप्रकाश पुत्र कश्मीर सिंह गांव बागा डाकघर छतरी आल्टो कार एचपी 32वी 0746 में जा रहे थे कि जंजैहली के शौधाधार के चिमटी मोड के पास कार गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Accident in Patlikuhal : कुल्लू-मनाली एनएच पर ट्रक व थार की टक्कर में उत्तर प्रदेश के दंपती की मौत, जा रहे थे हनीमून मनाने
वहीं स्थानीय पटवारी अश्विनी कुमार ने घटना की पुष्टि की है। जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला तो आनन-फानन में लोग इक_ा हुए और कार के पास पहुंचे लोगों ने देखा कि इसमें जयप्रकाश की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Car Accident in Mandi : दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे इंटर्न डाक्टर्स की कार खाई में गिरी, एक की मौत व चार घायल
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक
जयप्रकाश की मौत पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक जताया। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सिराज भाजपा मंडल में हमारे साथी एवं मंडल के उपाध्यक्ष जय प्रकाश जी की कार दुर्घटना में निधन का समाचार हम सबके लिए बहुत दुःखद है।
भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
ऊँ शांति!— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) August 19, 2022