रिश्तों का कत्ल... चाचा, चचेरे भाई किशोरी से करते थे अश्लील हरकत, छेड़खानी का केस दर्ज
प्रयागराज की किशोरी के साथ उसके चाचा व चचेरे भाई ने अश्लील हरकत की। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गलत काम भी किया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर छेडख़ानी व जानसे मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में रिश्ते एक बार फिर बेमानी नजर आए। सगे चाचा और चचेरा भाई हैवान बन गए। दोनों किशोरी से अश्लील हरकत करते रहे। आरोप तो यहां तक है कि रिश्ते में भतीजी व चचेरी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया है। हालांकि छेड़खानी व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज है।
मां की तहरीर पर केस दर्ज : गंगापार के सराय इनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ उसके सगे चाचा व चचेरे भाई ने अश्लील हरकत की। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गलत काम भी किया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर छेडख़ानी व जानसे मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किशोरी की मां मायके रहती थी : किशोरी की मां पिछले काफी वर्षों से अपने मायके मे रहती थी। किशोरी अपने पिता, चाचा, चचेरा भाई, दादी के परिवार के साथ रहती थी। आरोप है कि किशोरी जब घर में अकेली रहती थी तो उसके चचेरे भाई और चाचा उसके साथ गलत करते थे। इस बात को लेकर किशोरी डरी सहमी रहती थी। जब कभी किशोरी की मां गांव आती थी तो पीडि़ता भय वस कुछ बताती नहीं थी।
मां को फोन पर आपबीती सुनाई : नौ अगस्त की रात चचेरे भाई व चाचा ने किशोरी के साथ फिर से हरकत की तो इसकी जानकारी किशोरी ने फोन से अपनी मां को दी। मां ने उसे दूसरे दिन अपने पास मायके बुला लिया। वहां पर किशोरी पहुंची तो आप बीती अपनी मां को सुनाई। शनिवार को उसकी मां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।
क्या कहती है पुलिस : चौकी प्रभारी हनुमानगंज आशुतोष दीक्षित ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर आरोपी चाचा तथा चचेरे भाई के खिलाफ छेड़खानी सहित जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।