Move to Jagran APP

राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे सुभाष कांबोज

गांव हाफिजपुर निवासी मधुमक्खी पालक सुभाष कांबोज हरियाणा राज भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व उनकी पत्नी बंडारू वसंता की ओर से यह निमंत्रण सुभाष को मिला है। बता दें कि 15 अगस्त को सायं चार बजे आयोजित से कार्यक्रम में उन लोगों को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:39 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:39 PM (IST)
राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे सुभाष कांबोज
राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे सुभाष कांबोज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांव हाफिजपुर निवासी मधुमक्खी पालक सुभाष कांबोज हरियाणा राज भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व उनकी पत्नी बंडारू वसंता की ओर से यह निमंत्रण सुभाष को मिला है। बता दें कि 15 अगस्त को सायं चार बजे आयोजित से कार्यक्रम में उन लोगों को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए। गत दिनों मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुभाष कांबोज व शहद उत्पादन में उसकी उपलब्धियों का जिक्र किया था। सुभाष ने बताया कि उनको निमंत्रण मिला है। वह 15 अगस्त को कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

loksabha election banner

सुभाष ने वर्ष 1996 में खादी ग्राम उद्योग से मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मधुमक्खी पालन शुरू किया था। हालांकि शुरुआत मात्र छह बाक्स से हुई, लेकिन इन दिनों बड़े स्तर कारोबार कर रहे हैं। न केवल मधु मक्खी पालन का व्यवसाय करते हैं बल्कि शहर से अलग-अलग तरह के उत्पाद भी तैयार करते हैं। इनमें मोम, कोम्ब हनी, बी प्रोपोलिश, बी पोलन, बी-वैनम व रायल जैली आदि शामिल हैं। वह पूरे भारत में खुद शहद की बिक्री करते हैं। उनका शहद तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि में बिकता है। वहीं दूसरी ओर सरसों के फूलों का शहद अमेरिका समेत कई अन्य देशों में जाता है। सरसों के फूलों से मधुमक्खियों द्वारा तैयार किए गए शहद की बाहर के देशों में ज्यादा मांग है। अब तक वह हजार से ज्यादा लोगों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बना चुके हैं। सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा भी उनको सम्मानित किया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.