परिवहन निगम में महिला निरीक्षक संभालेंगी मोर्चा, मुख्यालय ने मैदान में उतारे 14 नए यातायात निरीक्षक
पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नए तैनाती स्थल जाने का आदेश दिया गया है। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से शनिवार शाम महाप्रबंधक (कार्मिक) आरपी भारती ने इसके आदेश जारी किए।
जागरण संवाददाता, देहरादून: बसों की चेकिंग को लेकर परिवहन निगम मुख्यालय ने 14 नए यातायात निरीक्षक मैदान में उतार दिए हैं। खास बात यह है कि पहली बार आठ महिला कर्मियों को पदोन्नति के बाद प्रवर्तन कार्य में लगाया गया है। लंबे वक्त से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत मुख्यालय की ओर से 14 वरिष्ठ लिपिकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है, जबकि इतने ही वरिष्ठ लिपिक को कनिष्ठ केंद्र प्रभारी पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नए तैनाती स्थल जाने का आदेश दिया गया है। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से शनिवार शाम महाप्रबंधक (कार्मिक) आरपी भारती ने इसके आदेश जारी किए। आदेश में चेतावनी दी गई कि अगर किसी कार्मिक ने नई तैनाती पर ज्वानिंग नहीं दी तो पदोन्नति निरस्त कर दी जाएगी। इसके अलावा अगर किसी का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया तो उसे पुराने पद पर रिवर्ट कर दिया जाएगा।
ये बनाए गए यातायात निरीक्षक
रुद्रपुर डिपो से चंद्रपाल को हल्द्वानी डिपो, ललित कुमार को पर्वतीय डिपो एवं विमला देवी को टनकपुर डिपो भेजा गया है। मंडल प्रबंधक कार्यालय टनकपुर से ऊषा चौहान को रुद्रपुर डिपो भेजा गया। भवाली डिपो से सरोज बिष्ट को मंडल प्रबंधक संचालन कार्यालय काठगोदाम, पूरण चंद आर्य को रानीखेत डिपो व सुनील कुमार को कोटद्वार डिपो भेजा गया।
पर्वतीय डिपो से योगिता को ऋषिकेश डिपो, हल्द्वानी डिपो से श्रृष्टि जोशी को भवाली डिपो व महावीर प्रसाद को हरिद्वार डिपो जबकि काठगोदाम डिपो से गीता रावत को काशीपुर डिपो भेजा गया है। पिथौरागढ़ डिपो से प्रेमा आर्या को टनकपुर डिपो, टनकपुर डिपो से ओमप्रकाश को ग्रामीण डिपो जबकि मंडल प्रबंधक कार्यालय टनकपुर से राधिका बिष्ट को काठगोदाम डिपो भेजा गया।
इन्हें बनाया गया कनिष्ठ केंद्र प्रभारी
ग्रामीण डिपो से सुरेंद्र कुमार व कुलदीप रस्तोगी को पर्वतीय डिपो व श्याम नारायण शर्मा को हरिद्वार डिपो भेजा गया। देहरादून डिपो से सुरेश कुमार व राजकुमार गोयल को ग्रामीण डिपो, जबकि काठगोदाम डिपो से महेश चंद्र राणा को रानीखेत डिपो भेजा गया। मंडल कार्यशाला टनकपुर से त्रिलोक सिंह राणा को हल्द्वानी डिपो, जबकि हल्द्वानी डिपो से विक्रम सिंह डंगवाल को रामनगर डिपो भेजा गया।
मंडल कार्यशाला देहरादून से शेर सिंह को ऋषिकेश डिपो, पर्वतीय डिपो से चंद्र किरण को हरिद्वार डिपो और रुड़की डिपो से संत कुमार को पर्वतीय डिपो में भेजा गया। रामनगर से उमाकांत जोशी को काठगोदाम डिपो, हरिद्वार डिपो से देवेंद्र सिंह गुसाईं को कोटद्वार डिपो जबकि आइएसबीटी दिल्ली से रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह को वहीं पदोन्नति दी गई।