Move to Jagran APP

बोंगे से भूसा निकालते समय दबी महिला, मृत्यु

. पशुओं के चारे को बोंगे से भूसा निकाल रही थी महिला

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 12:17 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 12:17 AM (IST)
बोंगे से भूसा निकालते समय दबी महिला, मृत्यु
बोंगे से भूसा निकालते समय दबी महिला, मृत्यु

बोंगे से भूसा निकालते समय दबी महिला, मृत्यु

loksabha election banner

जेएनएन, जुनावई (सम्भल) : गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में पशुओं के लिए बोंगे से भूसा निकालते समय अचानक गिरे भूसे के ढेर में महिला दब गई। काफी देर तक महिला के वापस न लौटने पर स्वजन मौके पर पहुंचे तो वह महिला को दबा देखकर घबरा गए। इस पर उन्होंने जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव झुकेरा निवासी अनारो देवी 45 पत्नी कुमरपाल बुधवार की सुबह नौ बजे पशुओं के चारे को भूसा लेने के लिए खेत पर गई थी। स्वजन ने बताया कि खेत पर बने बोंगे से वह भूसा निकालने लगी। उन्होंने बताया कि वह बोंगे के पास बिछाए गए कपड़े में भूसे को इकट्ठा कर रही थी और बोंगे के अंदर बैठकर भूसा हाथों की मदद से बाहर की ओर कर रही थी। इसी बीच अचानक से बोंगे के अंदर भूसे का ढेर उनके ऊपर गिर गया और वह उसके नीचे दब गई। उनके काफी देर तक घर वापस न लौटने पर स्वजन को चिंता हुई और वह उन्हें देखने के लिए खेत पर पहुंच गए। जहां बोंगे के पास कपड़ा बिछा हुआ था और महिला का कहीं कोई अता पता नहीं था। इस पर उन्होंने बोंगे के अंदर घुसकर भूसे के ढेर को हटाकर देखा तो चौंक गए, क्योंकि भूसे में महिला दबी हुई थी। इस पर स्वजन ने जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.