मौसम: रात में बूंदाबांदी के बाद सुबह में खिली धूप, दोपहर बाद तापमान वृद्धि के आसार
गया जिले में शुक्रवार की रात बूंदा बूंदी के बाद शनिवार की सुबह धूप खिली हुई है। बूंदा बूंदी के साथ मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। धूप खिलने के साथ आसमान में बादल भी देखा जा रहा है।
जागरण संवाददाता, गयाः। गया जिले में शुक्रवार की रात बूंदा बूंदी के बाद शनिवार की सुबह धूप खिली हुई है। बूंदा बूंदी के साथ मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। धूप खिलने के साथ आसमान में बादल भी देखा जा रहा है। लेकिन बारिश की संभावना कम है।
कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के मौसम वैज्ञानिक जाकिर हुसैन ने बताया कि दिन में धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। लेकिन दोपहर बाद जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है । वहीं आसपास के क्षेत्रों में भी कल के मुक़ाबले आज मौसम काफ़ी अच्छा है। कल उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान नज़र आ रहा था। लेकिन रात में बूंदाबांदी होने की वजह से कई जगहों पर राहत मिली है। और मौसम भी ठंडा हुआ है। लेकिन लगातार धूप खिली रहने की वजह से कुछ क्षेत्रों में उमस बढ़ सकती है।