देवरी में प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन
प्रमुख के कार्यालय का उद्घाटन
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 09:58 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 09:58 PM (IST)
देवरी में प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन
संस,देवरी (गिरिडीह): बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, प्रमुख अनुपम देवी, उप प्रमुख वीणा कुमारी, जिप सदस्य विनय कुमार शर्मा, स्थानीय विधायक की पत्नी उर्मिला देवी, प्रदीप राय, राजेश गोप, विधायक प्रतिनिधि पंकज राम, उमेश राय आदि ने इसका उद्घाटन किया। इसमें लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रमुख ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ आप सबों ने प्रमुख की जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक निभाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर अजय राय, रामजी यादव, बनारस प्रसाद सिंह, सत्यनारायण चौधरी, माजो राय, बिनोद पासवान आदि कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें