Move to Jagran APP

न जाने सांप की क्या है दुश्मनी, बार बार एक ही युवक को काट रहा, मथुरा में हो रही ये अजीब घटना

पिछले छह महीने में छह बार युवक को काट चुका है एक ही सांप। मंगलवार को सातवीं बार बनाया अपना शिकार। झाड़ फूंक और बायगीरों का सहारा के रहे स्वजन। मथुरा के सुरीर क्षेत्र का है मामला। ग्रामीणाें में चल रही तरह तरह की चर्चाएं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 12:00 PM (IST)
न जाने सांप की क्या है दुश्मनी, बार बार एक ही युवक को काट रहा, मथुरा में हो रही ये अजीब घटना
सात बार एक ही सांप का शिकार बन चुका मथुरा के सुरीर का रहने वाला युवक महेश।

आगरा, जागरण टीम। सांपों से जुड़ी एक से बढ़कर एक कहानियां सुनीं और पढ़ी होंगी। कुछ लोग इन कहानियों पर यकीन करते हैं, तो कुछ अंधविश्‍वास और मनगढ़ंत बताते हैं। किस्‍से-कहानियों से अलग कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही एक घटना कस्बा सुरीर में सामने आई है। ईंट भट्ठों पर मजदूरी करने वाले युवक को छह माह में एक सांप सात बार काट चुका है, लेकिन हर बार उसकी जान बच गई है।

loksabha election banner

सबसे ज्‍यादा हैरानी की बात तो यह है कि उसे सात बार अलग-अलग सांप ने नहीं बल्कि एक ही सांप ने काटा है। कस्बा सुरीर में रामस्वरूप सिंह का 25 वर्षीय बेटा महेश भट्ठों पर ईंटों की निकासी का काम करता है। करीब छह माह पहले महेश को पहली बार बॉबी भट्ठा पर सांप ने काटा था। उसके करीब एक माह बाद गिर्राजजी महाराज भट्ठा पर काम करते समय सांप ने काट लिया था।

राजू भट्ठा पर काम करते समय सांप ने अलग-अलग दिन में चार बार काट लिया था। अब सातवीं बार मंगलवार को घर पर नहाते समय सांप ने महेश के पैर में काट लिया। हालांकि हर बार समय रहते इलाज के चलते महेश की जान बच गई। पीड़ित महेश ने बताया कि वह समझ नहीं पा रहा है कि एक ही सांप उसे बार-बार क्यों काट रहा है। उसने बताया कि कभी हाथ की अंगुली तो कभी पैर में काटने के बाद सांप गायब हो जाता है।

महेश का कहना है कि वह डर के मारे अब चैन से सो भी नहीं पा रहा हैं। उसे हर वक्त सांप के काटने का भय बना रहता है। कई बार तो सांप उसके पैरों से लिपट चुका है। उधर अब नौबत यहां तक आ गई है कि बार-बार सांप के काटने का पता लगाने को पीड़ित युवक के स्वजन झाड़-फूंक व बायगीरों का सहारा ले रहे हैं। कस्बे में युवक को सांप के बार बार काटने की घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.