वृद्ध खुद को जीवित साबित करने के लिए विकास खंड का काट रहा चक्कर
संसू बारा (प्रयागराज)
वृद्ध खुद को जीवित साबित करने के लिए विकास खंड का काट रहा चक्कर
संसू, बारा (प्रयागराज) : कौंधियारा का एक बुजुर्ग अपने आपको जीवित साबित करने के लिए विकास खंड कार्यालय का चक्कर काट रहा है, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उनकी वृद्धा पेंशन बहाल नहीं कर रहे हैं। बुजुर्ग बैजनाथ को शासन की ओर से वृद्धा पेंशन मिलती थी। इसी पेंशन से वह अपना जीवनयापन करते थे। चार माह से उनके खाते में पेंशन की धनराशि नहीं आईं तो वह परेशान हो गए। बैजनाथ ने प्रधान से संपर्क किया तो जानकारी दी गई कि विभाग द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। इसीलिए उनकी पेंशन बंद हो गई है। बैजनाथ के अनुसार, उसके बाद से वह कागजातों के साथ विकास खंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वीडियो मीना सिंह ने बताया कि मंत्री जी आए हैं अभी मीटिंग में हूं। बाद में बात करती हूं। उपजिला अधिकारी रेनू सिंह ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच कर कराई जाएगी।