प्रयागराज में खंभे के स्टे में उतरे करंट से करंट से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, आक्रोश में रास्ताजाम किया
प्रयागराज में यमुनापार इलाके के कोरांव थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव के एक खंभे में करंट उतरा था जिसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं थी। सुबह खंभे में उतरे करंट की जद में आने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रयागराज जिले में बड़ा हादसा हो गया। यमुनापार के कोरांव इलाके में खंभे में करंट उतरने से कई लोग इसकी जद में आ गए। खंभे में उतरे करंट से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो ग्रामीण झुलस गए। ग्रामीणों में हादसे को लेकर बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। तीन मौत के बाद ग्रामीणों ने रास्ताजाम कर दिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को समझाने में मशक्कत करनी पड़ी।
यमुनापार के कोरांव इलाके में बड़ी घटना : हादसा यमुनापार इलाके के कोरांव थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में शुक्रवार की सुबह हुई। गुरुवार को लगातार दिन भर बारिश भी हुई थी। घर के बाहर लगे खंभे के पास लगे स्टे में करेंट उतरा था। इसका पता ग्रामीणों को नहीं था। शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण खंभे के पास मौजूद थे। इसी दौरान उनका शरीर खंभे के स्टे से छू गया, जिससे वे करंट की जद में आ गए।
करंट से झुलसा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती : चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद करंट की जद से लोगाें को हटाया। तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। दो ग्रामीण करंट से झुलस गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस नहीं पहुंची थी। बाद में कोरांव समेत कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची।
इन ग्रामीणों की हुई मौत
- 35 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र मुंडे
30 वर्षीय गुंडा पुत्र गुगे
- 9 वर्षीय दीपांशु पुत्र गुंडा।
बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश : करंट से मौत पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची उसके बाद कोरांव के तहसीलदार भी पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शवाें को कब्जे में ले लिया ओर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।