Move to Jagran APP

खेत में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

चौपटा थाना क्षेत्र के गांव हंजीरा में खेत में काम करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। मृतक दो बच्चों का पिता था। मामले की जानकारी देते हुए मृतक करतार सिंह के भाई खेतपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका भाई करतार सिंह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। अचानक स्टार्टर में करंट आ जाने से वह बेसुध होकर गिर गया। बाद में जब उसका चचेरा भाई राममूर्ति खेत में पहुंचा तो उसने देखा कि करतार सिंह बेसुध पड़ा है। जिसके बाद उसने स्वजनों को सूचना देकर खेत में बुला लिया। करतार सिंह को जब नागरिक अस्पताल में लाया गया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो भाई हैं। मृतक दिहाड़ी मजदूरी व कृषि कार्य करता था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 12:48 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 12:48 AM (IST)
खेत में करंट लगने से व्यक्ति की मौत
खेत में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

चौपटा थाना क्षेत्र के गांव हंजीरा में खेत में काम करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। मृतक दो बच्चों का पिता था। मामले की जानकारी देते हुए मृतक करतार सिंह के भाई खेतपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका भाई करतार सिंह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। अचानक स्टार्टर में करंट आ जाने से वह बेसुध होकर गिर गया। बाद में जब उसका चचेरा भाई राममूर्ति खेत में पहुंचा तो उसने देखा कि करतार सिंह बेसुध पड़ा है। जिसके बाद उसने स्वजनों को सूचना देकर खेत में बुला लिया। करतार सिंह को जब नागरिक अस्पताल में लाया गया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो भाई हैं। मृतक दिहाड़ी मजदूरी व कृषि कार्य करता था।

-------- ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत जागरण संवाददाता, सिरसा : वीरवार को जोधकां कुसुंभी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। मृतका अपने भतीजे के साथ घर लौट रही थी। मामले मुताबिक गांव जोधकां निवासी महिला सुनील (36 वर्षीय) की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। महिला वीरवार को अपने भतीजे अमित के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी। रास्ते में आगे चल रही मिट्टी से भरी ट्राली में से उड़ कर मिट्टी चालक की आंखों में गिर गई। जिस कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में महिला सुनील ट्रैक्टर ट्राली के टायर के नीचे आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति नरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सुनील मनरेगा के तहत मजदूरी कार्य करती थी। उसके तीन बच्चे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.