Move to Jagran APP

कलशयात्रा में शामिल हुईं 501 कन्याएं, मंत्रोच्चार की गूंज

सेन्हा बांधटोली में कलश यात्रा के साथ तीन दिनी अनुष्ठान शुरू

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 09:06 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 09:06 PM (IST)
कलशयात्रा में शामिल हुईं 501 कन्याएं, मंत्रोच्चार की गूंज
कलशयात्रा में शामिल हुईं 501 कन्याएं, मंत्रोच्चार की गूंज

कलशयात्रा में शामिल हुईं 501 कन्याएं, मंत्रोच्चार की गूंज

loksabha election banner

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के बांधटोली में बुधवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिनी शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ। इस कलश यात्रा में 501 कन्याओं के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं हर-हर महादेव के नारे लगा रही थी, जिससे क्षेत्र का वातावरण गूंज उठा। साथ हीं क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बन गया। सेन्हा बांधटोली से कलश यात्रा आरंभ हुई, जो ठाकुरबाड़ी के रास्ते बांकी नदी पहुंचा। यहां पर विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर कलश में जल डालकर सेन्हा मुख्य पथ से दलित साहू मुहल्ला, महतो मुहल्ला सेन्हा के रास्ते नवनिर्मित शिव मंदिर प्रांगण में पहुंच कर कलश स्थापित किया गया। शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल आचार्य चंद्रमोहन पाठक, अवनीश पाठक, नंदकिशोर पाठक, सिद्धार्थ पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू कराया।

भंडारा का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

इसमें छह जुलाई को कलश यात्रा के साथ वेदी निर्माण, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, आरती एवं भंडारा संपन्न हुआ। सात जुलाई को वेदी पूजन, अधिवास नगर भ्रमण, अखंड हरिकीर्तन, आरती के बाद भंडरा तथा आठ जुलाई को वेदी पूजन न्यास प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, पूर्णाहुति, महाआरती के साथ भंडारा का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में सीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकांत, एसआई दिकू सोरेन, एएसआई गंगादयाल मिश्रा, राजेश शर्मा, जिला बल के जवान के मुस्तैद दिखे। साथ ही कलश यात्रा में अर्जुन महतो, अनिल महतो, हरिश्चंद्र महतो, नंदू महतो, संजय महतो, अजय सोनी, संतोष महतो, अजय महतो सहित काफी संख्या में शिव भक्त महिला-पुरुष शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.