Move to Jagran APP

डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुंची रोहतक पुलिस, राम रहीम के बारे में जुटाई जानकारी

Gurmeet Ram Rahim Singh रविवार को रोहतक की पुलिस बिनौली थाना पहुंची और आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुंची। रोहतक पुलिस ने आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से बातचीत कर कुछ अहम जानकारियां जुटाई।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 12:04 AM (IST)
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुंची रोहतक पुलिस, राम रहीम के बारे में जुटाई जानकारी
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुंची रोहतक पुलिस

बागपत, जागरण संवाददाता। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में एक माह की पैरोल अवधि काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरमीत सिंह असली है या नकली, इस पर सोमवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। 

loksabha election banner

यह है मामला

रविवार को रोहतक की पुलिस बिनौली थाना पहुंची और आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुंची। रोहतक पुलिस ने आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से बातचीत कर कुछ अहम जानकारियां जुटाई। इस दौरान इंस्पेक्टर डीके त्यागी, सीओ डीके शर्मा भी मौजूद रहे। बातचीत के बाद पुलिस रोहतक लौट गई। सीओ ने बताया कि गुरमीत राम रहीम का कुछ असली-नकली का प्रकरण चल रहा है। उसी को लेकर रोहतक पुलिस डेरा बरनावा में आई थी और गुरमीत राम रहीम से मिलकर वापस लौट गई है। डेरा सच्चा सौदा आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है।

डेरा सच्चा सौदा को जमीन देकर भूल गया वन विभाग, नोटिस जारी

जागरण संवाददाता, बागपत। वन विभाग ने डेरा सच्चा सौदा आश्रम को कितनी जमीन दी और डेरा प्रबंधन से उसके बदले में कितनी भूमि ली, इसका वन विभाग के पास कोई हिसाब किताब नहीं है। शनिवार को यह मामला सुर्खियों में आ गया था। अपनी भूमि का पता करने के लिए वन रेंजर बड़ौत ने डेरा प्रबंधन को नोटिस जारी कर संबंधित भूमि के अभिलेख दिखाने को कहा है।

सैकड़ों बीघा भूमि पर हुई आश्रम की स्थापना

बरनावा गांव के जंगल में कई साल पहले सैकड़ों बीघा भूमि पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम की स्थापना हुई थी। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा आश्रम प्रबंधन ने किसानों की भूमि खरीदकर आश्रम का विस्तार किया। इसी दौरान कई एकड़ भूमि का वन विभाग और डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के बीच भी आदान-प्रदान हुआ था। विडंबना यह है कि वन विभाग के पास डेरा सच्चा सौदा आश्रम को दी गई भूमि का कोई रिकार्ड नहीं है।

आश्रम प्रबंधन पर लगे थे आरोप

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा होने के बाद आश्रम प्रबंधन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। उस समय वन विभाग व राजस्व विभाग टीम ने जमीन की कई बार नापतौल कर खानापूर्ति की थी। कुछ दिन बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वन विभाग की अब फिर से नींद टूट गई है। रेंजर ने डेरा सच्चा सौदा आश्रम प्रबंधन को डाक के माध्यम से नोटिस भेजा है। वन रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि डेरा प्रबंधन को डाक से एक नोटिस भेजा गया है। इसमें वन विभाग से डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा को दी गई भूमि के अभिलेख मांगे गए हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा आश्रम के प्रवक्ता एडवोकेट जितेन्द्र खुराना ने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वन विभाग का कोई नोटिस अभी नहीं मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.