Move to Jagran APP

चार माह बाद हर दिन चार हजार की जांच

संस बांका कई महीने बाद कोरोना ने दस्तक दी है। वैसे तो सदर सहित सभी रेफरल में रोजाना जांच हो रही है। और आरटीपीसीआर जांच के लिए सभी नमूने बांका सदर अस्पताल भेजे जाते हैं। यहां पर एक स्लाट में चार सौ से अधिक सैंपल को जांच के लिए लगाया जाता है। सिर्फ जनवरी माह में आरटीपीसीआर जांच में पचास हजार से अधिक सैंपल को संग्रहित किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 10:02 PM (IST)
चार माह बाद हर दिन चार हजार की जांच
चार माह बाद हर दिन चार हजार की जांच

-50 हजार की जनवरी में हुई जांच

loksabha election banner

-807 हुए थे तीसरी लहर में संक्रमित

संस, बांका: कई महीने बाद कोरोना ने दस्तक दी है। वैसे तो सदर सहित सभी रेफरल में रोजाना जांच हो रही है। और आरटीपीसीआर जांच के लिए सभी नमूने बांका सदर अस्पताल भेजे जाते हैं। यहां पर एक स्लाट में चार सौ से अधिक सैंपल को जांच के लिए लगाया जाता है। सिर्फ जनवरी माह में आरटीपीसीआर जांच में पचास हजार से अधिक सैंपल को संग्रहित किया गया था। जिसमें से 782 लोग संक्रमित पाएं गए थे। फरवरी में 46 हजार जांच में 25 संक्रमित पाएं गए थे। इस तरह से दो माह में 807 लोग संक्रमित मिले थे। लेकिन इनमें से नुकसान किसी को कुछ नहीं हुआ था। एक बार फिर से संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। फिलहाल संक्रमित की संख्या बढ़ने के साथ ही विभाग ने टेस्टिग पर जोर दिया है। अब रोजाना चार हजार के करीब जांच का निर्देश पूरे जिले में जारी किया गया है।

------------

12 से 14 आयु वर्ग वाले एक लाख छह किशोरों को दी जानी है वैक्सीन

संस, बांका: स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन पर जोर दे दिया है। वैक्सीनेशन की उपलब्धि कम रहने पर बीते सप्ताह प्रधान सचिव ने इस पर नाराजगी जाहिर किया था। लेकिन अब हर घर दस्तक अभियान के तहत वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया है।

--------------

12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के वैक्सीनेशन का आंकड़ा

प्रखंड लक्ष्य पहला डोज दूसरा डोज

अमरपुर 11850 -5609- 3561

बांका 11355 -7122 -1882

बाराहाट 7796 - 3544- 1318

बेलहर 8764 -3792 -1199

बौंसी 9767 -6824- 1013

चांदन 8655 -2386- 2245

धोरैया 12528- 7862- 3775

फुल्लीडुमर 6645- 3335- 2520

कटोरिया 9753- 4217- 1400

रजौन 10325 -4707 -1884

शंभूगंज 9091 -6424 -2954


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.