दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस ने किया रिहर्सल
मेरठ, जेएनएन। कानून व्यवस्था बिगड़ने तथा उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव की स्थिति से निपटने के लिए मुंडाली पुलिस ने रविवार को थाना परिसर में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया
पुलिस ने रविवार को थाने पर तैनात समस्त पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर कानून व्यवस्था बिगड़ने तथा उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव की स्थिति का मुकाबला करने को दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया। थाना प्रभारी सुखपाल इंच ने दंगा नियंत्रण के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों तथा उनके प्रयोग के बारे में जानकारी देते हुए पथराव होने पर उपद्रवियों से खुद को बचाते हुए दंगाइयों को नियंत्रित तथा गिरफ्तार करने के तरीके बताए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी चलाने की जानकारी दी। इससे पूर्व थाने पर रखे दंगा नियंत्रण उपकरणों की सफाई तथा रखरखाव की स्थिति की जांच की गई। एसओ ने बताया कि समय समय पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग की जानकारी होना जरूरी है।