Move to Jagran APP

बुलंदशहर में टैंकर से टकराई मैक्स, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल

Accident in Bulandshahr बुलंदशहर के खुर्जा की एक पॉटरी में कार्य करने वाले मजदूर मैक्स वाहन से बुलंदशहर जा रहे थे। बताया जाता है कि थाना खुर्जा देहात में मधुसूदन डेरी के पास चालक ने गति बढ़ा दी। इसके बाद मैक्स आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 11:47 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 11:47 PM (IST)
बुलंदशहर में टैंकर से टकराई मैक्स, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल
बुलंदशहर में टैंकर से टकराई मैक्स, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे -91 पर मधुसूदन डेरी के निकट मैक्स वाहन आगे चल रहे टैंकर से टकरा गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक महिलाएं घायल हो गईं।

loksabha election banner

पॉटरी में कार्य करने वाले मजदूर जा रहे थे बुलंदशहर

खुर्जा की एक पॉटरी में कार्य करने वाले मजदूर रविवार देर शाम मैक्स वाहन से बुलंदशहर जा रहे थे। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर मधुसूदन डेरी के निकट चालक ने गति बढ़ा दी। मैक्स आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। रमा (59) पत्नी चंद्र पाल निवासी राधा नगर बुलंदशहर समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। इसके अलावा रजनी पत्नी थान सिंह निवासी मोहल्ला साठा बुलंदशहर, सुनीता पत्नी ओमप्रकाश निवासी राधा नगर, कुसुम पत्नी सोरन निवासी गांव रमपुरा बुलंदशहर, सादिक निवासी गांव इमलिया, सतीश निवासी सराय छबीला बुलंदशहर, कांचदिया पत्नी राम चरण निवासी गांव रमपुरा समेत आठ से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना खुर्जा देहात प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि एक मृतका की शिनाख्त हुई है। अन्य दो मृतकाओं की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

दो पक्षों में झगड़ा, घायल को ले जा रही एंबुलेंस की चाबी निकाली

बागपत, जागरण संवाददाता। लधवाड़ी गांव में रविवार को शादी समारोह था। दुल्हन पक्ष का युवक सुमित रिश्तेदारों को बस अड्डे छोड़कर ई-रिक्शा से वापस गांव लौट रहा था। तभी गांव के पास स्कूटी चला रहीं दो युवतियों की ई-रिक्शा मामूली टक्कर हो गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से सुमित व दूसरे पक्ष से आयुष घायल हो गया। स्वजन जब सुमित को एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे, तभी दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ पर दूसरे पक्ष के आठ-दस लोगों ने एंबुलेंस रोक कर उसकी चाबी निकाल ली। इससे एंबुलेंस काफी देर तक हाईवे के बीच में ही खड़ी रही। पुलिस ने दूसरे पक्ष से चाबी लेकर एंबुलेंस चालक को अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.