LPG Price Hiked: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, रांची में आज से क्या है नया रेट, देखें...
LPG Price Hiked सरकारी तेल कंपनियों इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड भारत पेट्रोलियम लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने गैस सिलेंडरों की कीमतों में एक बार फिर भारी वृद्धि की है। बता दें कि गैस कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है।
रांची, डिजिटल टीम। LPG Price Hiked सरकारी तेल कंपनियों इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने गैस सिलेंडरों की कीमतों में एक बार फिर भारी वृद्धि की है। बता दें कि गैस कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें आज से ही लागू हो गई है। यानी आज बुधवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रुपये ज्यादा भुगतान करना होगा। आज से पहले 1060 रुपये भूगतान किया जा रहा था, वहीं आज से इसके नए रेट 1110 रुपये हो गया है।
पिछली बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ था बदलाव
मिली जानकारी के अनुसार तेल और गैस कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि सरकारी तेल और गैस कंपनियां अब पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज तय करते हैं, जबकि गैस सिलेंडर की कीमत में महीने में एक से दो या तीन बार तक बदलाव किया जाता है। झारखंड के प्राय: सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, एलपीजी की कीमतों में बढ़ाेतरी से लोगों पर असर पड़ा है। पिछले हफ्ते कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में मोटी वृद्धि हुई थी। तब घरेलू गैस सिलेंडर को छोड़ दिया गया था।
रांची में सिलेंडर की ताजा कीमत जानिए
दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये हो गई है। जबकि रांची में 14.2 कोलोग्राम घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1110 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। वहीं 5 किलोग्राम रसोई गैस की कीमत में भी 18 रुपये का इजाफा हुआ है। कल तक 5 किलोग्राम रसोई गैस के लिए 391 रुपये भूगतान करना होता था, वहीं आज से इसके नए रेट 409 रुपये हो गए है।