Move to Jagran APP

LPG Gas Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की मार, लखनऊ में घरेलू गैस में 50 रूपये की बढ़ोतरी; देखें नया रेट

तेल कंपनियों ने बुधवार को एलपीजी की नई दरें जारी करते हुए घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रूपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर को भी महंगा कर दिया गया है।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 09:21 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 03:05 PM (IST)
LPG Gas Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की मार, लखनऊ में घरेलू गैस में 50 रूपये की बढ़ोतरी; देखें नया रेट
लखनऊ में घरेलू गैस में 50 रूपए की बढ़ोतरी.

लखनऊ, जागरण संवाददाता। सीएनजी और पीएनजी की दरों में बढ़ोतरी के बाद बुधवार को आम आदमी की जेब पर एक बार फिर बोझ बढ़ गया है। तेल कंपनियों ने बुधवार को एलपीजी की नई दरें जारी करते हुए घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रूपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर को भी महंगा कर दिया गया है। 

loksabha election banner

तेल कंपनियों द्वारा बुधवार को जारी की गई नई दरों के मुताबिक, 14 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 1040 की जगह अब 1090 का मिलेगा। वहीं पांच किलोग्राम का छोटू सिलेंडर अब 382 की जगह 400 रूपए में मिलेगा। इसके अलावा दस किलोग्राम के कंपोजिट सिलिंडर में भी तेल कंपनियों ने करीब 40 रूपए की बढ़ोतरी कर दी है । अब यह सिलेंडर 741 की जगह 777 रूपए में मिलेगा। घरेलू गैस में जहां तेल कंपनियों ने बढ़ोतरी की है वहीं व्यवसायिक सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को एक बार फिर राहत मिली है।

19 किलोग्राम का सिलिंडर अब 2130 की बजाय 2120 रुपए में मिलेगा। इस तरह व्यावसायिक सिलेंडर पर भी आठ रूपए की कमी की गई है। अभी कुछ दिन पहले ही व्यवसायिक सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 192 रुपए की कमी की थी। रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की जेब खाली हो रही है। 

यह रहे सिलिंडर के दाम पहले

  • 14.2 किलो- 1040 रूपये
  • 5 किलो- 382 रूपये
  • 10 किलो - 741

यह रहे सिलिंडर के दाम अब

  • 14.2 किलो- 1090 रूपए
  • 5 किलो- 400 रूपए
  • 10 किलो - 777 रूपए
  • 19 किलो- 2120 रूपए

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.