Move to Jagran APP

LPG Cylinder Price Hike: खाना पकाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, ये हैं नए रेट

LPG Cylinder Price Hike तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा दिल्ली मुंबई सहित कई शहरों अब घरेलू एलीपीजी सिलेंडर की कीमत एक हजार के पार पहुंच गई है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 11:18 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 11:18 AM (IST)
LPG Cylinder Price Hike: खाना पकाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, ये हैं नए रेट
LPG Cylinder Price: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दाम 50 रुपये बढ़े।

हिसार, जेएनएन। महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए एक और बुरी खबर है। बुधवार सुबह सुबह घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा के कई शहरों अब घरेलू एलीपीजी सिलेंडर की कीमत एक हजार के पार पहुंच गई है। 

loksabha election banner

तेल कंपनियों ने बुधवार यानि छह जुलाई की सुबह घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए। हरियाणा, दिल्ली, कोलकता में सिलेंडर के दाम 100 के पार पहुंच गए। जिससे आम आदमी की जेब पर थोड़ा बोझ और बढ़ गया है। हरियाणा में गैस सिलेंडर की कीमत 1050 रुपये, दिल्‍ली में 1053 रुपये,  कोलकाता में 1079 और मुंबई में 1052.50 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है। 

कामर्शियल सिलेंडर हुआ था सस्ता

गैस सिलेंडर के दामों में जुलाई की शुरुआत में बदलाव देखने को मिला था। कामर्शियल सिलेंडर सस्‍ता हुआ था। वहीं, घरेलू सिलेंडर के दाम छह जुलाई को 50 रुपये बढ़ा दिए गए। पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 834.50 से बढ़कर 1050 पार हो गए हैं। इससे पहले 22 मार्च को भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी से उछाल आया था। गैस की कीमत 50 रुपये तक बढ़ाया गया था। अब एक बार फिर से गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है।

कहां कितने बढ़े दाम

भिवानी, झज्जर में सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। भिवानी में एलपीजी सिलेंडर के दाम पहले 1005 रुपये थी। अब सिलेंडर के दाम बढ़कर 1055 रुपये तक पहुंच गए। झज्जर में भी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। अब सिलेंडर की कीमत 1054 रुपये पहुंच गई है। 

भिवानी में एलपीजी सिलेंडर के दाम

पहले       1005

अब         1055

झज्जर में एलपीजी सिलेंडर के दाम, घरेलू में 50 रूपये बढ़े है

पहले 1004

अब 1054

झज्जर में एलपीजी सिलेंडर के दाम, व्यवसायिक में 200 रूपये कम हुए है

पहले 2212.50

अब  2012.50


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.