Move to Jagran APP

जालंधर में गढ़ा के होटल में देर रात महिलाओं ने किया हंगामा, स्टाफ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

जालंधर के गढ़ा रोड पर होटल में देर रात दो महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने स्टाफ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। स्टाफ कर्मी ने कहा कि नशे में धुत महिला होटल की सीढ़ियों पर गिरी पड़ी थीं। उसने महिला को साइड पर करने का प्रयास किया था।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 11:32 AM (IST)
जालंधर में गढ़ा के होटल में देर रात महिलाओं ने किया हंगामा, स्टाफ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
जालंधर में महिला ने होटल स्टाफ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

सुक्रांत/राजन, जालंधर। जालंधर में थाना सात के अंतर्गत आते गढ़ा रोड पर स्थित एक होटल में सोमार रात करीब पौने चार बजे दो महिलाओं ने जबरदस्त हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि स्टाफ कर्मचारी ने उनके साथ छेड़खानी की है। वहीं स्टाफ कर्मी का कहना था कि नशे में धुत एक महिला होटल की सीढ़ियों पर काफी समय से गिरी पड़ी थीं। उसने कहा कि महिला को उठाकर साइड पर करने का प्रयास किया तो महिला ने अपनी साथी महिला उस पर आरोप लगा दिया। सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिलाओं और स्टाफ कर्मी को थाने ले गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में महिलाओं ने कहा कि वह होटल में रहने के लिए आई थीं। देर रात किसी काम से बाहर निकली तो सीढ़ियों पर स्टाफ कर्मचारी ने उनके साथ छेड़खानी की। उनका कहना था कि जब विरोध किया तो स्टाफ कर्मचारी ने उनके साथ बदसलूकी की। वहीं होटल में काम करने वाले लड़के ने कहा कि वो नाइट ड्यूटी पर था। रात को उसने देखा देखा कि सीढ़ियों पर कोई महिला गिरी पड़ी है और जब उसने महिला की मदद करने के लिए उस को उठाया तो नशे में धुत महिला ने उस पर ही छेड़खानी का आरोप लगा दिया।

उसके साथ ही महिला ने भी उसको गलत कहा और उस पर आरोप लगाए। देर रात थाना सात की पुलिस होटल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने किसी जानकार के साथ आई थीं। 

यह भी पढ़ें-  अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए भागे फिर रहे पूर्व विधायक बैंस...पढ़ें लुधियाना की और भी रोचक खबरें

यह भी पढ़ें-  PSEB 10th Result 2022: स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, आज जारी होगा 10वीं का परिणाम; जानिए कैसे करें चेक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.