आज इलाज के लिए मुंबई जाएंगे लालू प्रसाद, बेटी मीसा व भोला यादव रहेंगे साथ
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार की शाम अपने इलाज के सिलसिले में मुंबई जा रहे हैं। चारा घोटाला में सजा के बाद वे फिलहाल इलाज के लिए जमानत पर हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 11:45 AM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [राज्य ब्यूरो]। चारा घोटाला में सजायाफ्ता व फिलहाल इलाज के लिए जमानत पर रिहा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए मंगलवार को मुंबई जाएंगे। उनके साथ बेटी व राज्यसभा सदस्य डॉ. मीसा भारती एवं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला यादव भी होंगे। तीनों शाम की फ्लाइट से पटना से मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे।
एशियन हार्ट इंस्टीच्यूट में होगा इलाज
इलाज के लिए छह सप्ताह की जमानत पर रांची की होटवार जेल से बाहर आए राजद प्रमुख का सबसे पहले मुंबई के एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट में इलाज होना है। वहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पांड्या से अप्वाइंटमेंट ले लिया गया है। तीन साल पहले डॉ. पांड्या ने ही लालू की बाइपास सर्जरी की थी।
किडनी के इलाज के लिए जाएंगे बंगलुरु
मुंबई में इलाज के बाद डॉक्टरों के परामर्श पर लालू किडनी के इलाज के लिए बंगलुरू जाएंगे, जहां ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। लालू के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राजद प्रमुख को कई तरह की बीमारियां हैं। एम्स की रिपोर्ट में किडनी को 60 फीसद डैमेज बताया गया है। उन्हें हार्ट, बैक पेन एवं चक्कर जैसी अन्य बीमारियां भी हैं। विधायक भोला यादव के मुताबिक सबका इलाज बारी-बारी से होगा।
अचानक बढ़ गया था शुगर लेवल
शनिवार को अचानक शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण लालू को राजधानी के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) में दो घंटे के लिए भर्ती कराया गया था। लालू प्रसाद के फैमिली डॉक्टर एसके सिन्हा के मुताबिक सुबह सोकर उठने के बाद लालू को बेचैनी, सीने में दर्द और चक्कर जैसा महसूस हुआ था, जिसके बाद पता चला कि उनका शुगर लेवल बढ़ गया है। आइजीआइएमएस में जांच के बाद उन्हें वही दवाएं चलाई गईं थी जो रिम्स के डॉक्टरों ने लिखा था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें