Move to Jagran APP

बनारस में छिपा था मुख्य शूटर, गिरफ्तार, खुलासा आज

आदित्यपुर मर्डर फालोअप- बनारस में छिपा बैठा था मुख्य शूटर गिरफ्तार

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 02:27 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 02:27 AM (IST)
बनारस में छिपा था मुख्य शूटर, गिरफ्तार, खुलासा आज
बनारस में छिपा था मुख्य शूटर, गिरफ्तार, खुलासा आज

बनारस में छिपा था मुख्य शूटर, गिरफ्तार, खुलासा आज

loksabha election banner

संसू, आदित्यपुर : गुरुवार को पुलिस कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा करने वाली है। एसआइटी के प्रमुख हरविंदर सिंह के नेतृत्व में तीन टीम कोलकाता, बनारस व बिहार के समस्तीपुर स्थित कन्हैया सिंह के सिंघिया गांव में छापेमारी कर रही है। बनारस से गिरफ्तार हुआ आदित्यपुर निवासी शूटर : हत्या का प्रमुख शूटर तिग्गा को एसआइटी ने बनारस से, जबकि हत्या के मुख्य सूत्रधार राजदीप सिंह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दूसरा आरोपित आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझीटोला चांदनी चौक के समीप का निवासी निखिल गुप्ता है। निखिल पूर्व में बैटरी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। इसके अलावा गोडो व मोचीपाड़ा के कालू के भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने अब तक किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। राजदीप नामक युवक को भी किया गिरफ्तार : बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राजवीर सिंह नामक युवक को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस गुरुवार को कन्हैया सिंह के निजी अंगरक्षक मृत्युंजय सिंह व चालक बबलू सिंह से इन अपराधियों की पहचान करा सकती है। पुलिस गुरुवार की सुबह कन्हैया सिंह के निजी अंगरक्षक मृत्युंजय सिंह को लेकर जमशेदपुर पहुंचेगी। अपराधियों को पूरी सूचना थी कन्हैया सिंह के आने की : कन्हैया सिंह की हत्या के बाद जो बात सामने आई है, उसमें अपराधियों को कन्हैया सिंह के आने की पल-पल की सूचना थी। अपराधी छत पर बैठकर कन्हैया सिंह का इंतजार कर रहे थे। कन्हैया सिंह के पहुंचते ही उन्हें पीछे से सिर में गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। अपराधियों में एक ने हाफ पैंट पहन रखा था। साथ ही मुंह पर गमछा बांधकर हथियार छुपाकर भाग रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.