Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: CM हेमंत सोरेन के माता-पिता कोरोना संक्रमित, विधायक आलोक चौरसिया समेत 955 नए पॉजिटिव

Jharkhand Coronavirus Updates राज्‍य में शुक्रवार को 927 स्वस्थ हुए। कोरोना को हरानेवालों की संख्या 18 हजार से पार हो गई है। कल 13 मरीजों की इलाज के क्रम में मौत हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 08:46 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 12:02 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: CM हेमंत सोरेन के माता-पिता कोरोना संक्रमित, विधायक आलोक चौरसिया समेत 955 नए पॉजिटिव
Jharkhand Coronavirus News: CM हेमंत सोरेन के माता-पिता कोरोना संक्रमित, विधायक आलोक चौरसिया समेत 955 नए पॉजिटिव

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को देर रात इनके पॉजिटिव होने की सूचना आई। एक उच्च प्रशासनिक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की लेकिन आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कुछ कहने से इन्कार किया। पिछले दिनों शिबू सोरेन के आवास से 11 लोग संक्रमित मिले थे। कांटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर इन दोनों का सैंपल लिया गया था।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार 76 वर्षीय शिबू सोरेन फिलहाल स्वस्थ हैं, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे। वहीं, शिबू सोरेन के पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पूरी कैबिनेट पहले ही क्वारंटाइन है। सोमवार को सीएम समेत सभी मंत्रियों की कोरोना जांच होगी। शुक्रवार को ही डाल्टनगंज विधानसभा के भाजपा विधायक आलोक चौरसिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। पूरे राज्य में 955 नए केस सामने आए तो 927 भी हुए। 13 संक्रमितों की जान गई है।

इधर, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि माता-पिता होम आइसोलेशन में हैं। वे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वे झारखंडवासियों की दुआओं के साथ जल्‍द ही हम सब के बीच स्‍वस्‍थ नजर आएंगे। बता दें कि कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन की स्थिति सामान्य है।

पूर्वी सिंहभूम के आठ तथा रांची, देवघर, गिरिडीह, साहिबगंज तथा बोकारो के एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। राज्य में अबतक 338 कोरोना मरीजों की जान गई है। शुक्रवार को सबसे अधिक 241 मरीज धनबाद में मिले। इसके बाद रांची में 180 नए मरीज मिले। बोकारो में भी 106 नए संक्रमित की पहचान हुई। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 96 नए संक्रमित मिले।

नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,480 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 28,196 हो गए हैं। हालांकि इनमें 18,372 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इससे राज्य में स्वस्थ होने की दर बढ़कर अब 65.15 फीसद हो गई है।

कहां कितने मरीज मिले

धनबाद में 241, बोकारो में 106, चतरा में पांच, देवघर में 30, दुमका में नौ, पूर्वी सिंहभूम में 96, गढ़वा में 15, गोड्डा में नौ, गुमला में पांच, गिरिडीह में 16, हजारीबाग में 13, जामताड़ा में 19, खूंटी में सात, कोडरमा में पांच, लातेहार में 40, लोहरदगा में 15, पलामू में 11, पाकुड़ में 15, रामगढ़ में 37, रांची में 180, साहिबगंज में छह, सरायकेला में 16, सिमडेगा में 12, प. सिंहभूम में 47 नए मरीज मिले।

कहां कितने मरीज स्वस्थ हुए

बोकारो में 15, चतरा में सात, धनबाद में 63, दुमका में तीन, देवघर में 54, पूर्वी सिंहभूम में 216, गढ़वा में दस, गिरिडीह में 39, गोड्डा में चार, गुमला में 49, गिरिडीह में 39, हजारीबाग में 58, जामताड़ा में पांच, खूंटी में 12, कोडरमा में 18, लोहरदगा में 25, पाकुड़ में छह, पलामू में 19, रामगढ़ में सात, रांची में 246, साहिबगंज में चार, सरायकेला में तीन, सिमडेगा में 32, प. सिंहभूम में 42 मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 955

शुक्रवार को हुई मौत : 13

एक दिन पूर्व मिले मामले : 820

सक्रिय मरीज : 9,480

अबतक स्वस्थ : 18,372

कोरोना के कुल मामले : 28,196

अबतक मौत : 344

शुक्रवार को हुई जांच : 8,927

अबतक हुई जांच : 5,39,802


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.