Move to Jagran APP

उपचुनाव में नीलम ने कंचन को 647 वोटों से हराया

उपचुनाव में नीलम ने कंचन को 647 मतों से हराया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 06:59 PM (IST)
उपचुनाव में नीलम ने कंचन को 647 वोटों से हराया
उपचुनाव में नीलम ने कंचन को 647 वोटों से हराया

उपचुनाव में नीलम ने कंचन को 647 वोटों से हराया

loksabha election banner

संवाद सूत्र, गदरपुर : विकासखंड गदरपुर में ग्राम प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में नीलम ने कंचन को 647 मतों से हराया। ग्राम पंचायत रफीनगर के ग्राम प्रधान के उप चुनाव के लिए 27 को मतदान हुआ था। 1108 में से 720 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

बुधवार को विकास खंड कार्यालय में चुनाव अधिकारी/खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी की देखरेख में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। इसमें नीलम रानी को 710 जबकि कंचन को 53 मत मिले। 10 मतपत्र निरस्त किये गये। नीलम रानी को चुनाव अधिकारी शेखर जोशी ने प्रमाण पत्र दिया। मतगणना के दौरान थाना प्रभारी विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गयी। मतगणना में पर्यवेक्षक मो. आलम, योगेश कुमार उपाध्याय, राजपाल चौहान, आनंद सिंह, रविंद्र उपाध्याय ने सहयोग किया। मतगणना के दौरान उपनिरीक्षक कुसुम रावत, रविंद सिंह रावत, राकेश शाह, भारत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, नवीन चंद्र, प्रमोद कुमार, गौरव जोशी मौजूद थे। नीलम रानी के विजयी होने पर उनके समर्थकों ने मिष्ठान्न वितरित किया। इस मौके पर बल्देव राज, निश्चल, राजकुमार, दीपिन, विनोद कुमार, रामकिशन, गुलशन रंजीत, गुरदीप सिंह, अनिल, राकेश कुमार, सतपाल, लाल सिंह, ममता रानी, कमलेश रानी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.