Move to Jagran APP

Gujarat Election Result 2021: कांग्रेस अध्‍यक्ष, नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्‍तीफा, प्रधानमंत्री मोदी ने किया Tweet

LIVE Gujarat Election Result 2021 गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भाजपा की जीत जिला पंचायत में नगर पालिका के चुनाव परिणाम बताते हैं कि जनता ने कांग्रेस के नेता तथा प्रत्याशियों को चुन-चुन कर हराया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 08:42 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 06:47 PM (IST)
Gujarat Election Result 2021: कांग्रेस अध्‍यक्ष, नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्‍तीफा, प्रधानमंत्री मोदी ने किया Tweet
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम आज घोषित होंगे

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में विधानसभा उपचुनाव में 8 सीट, 6 महानगर पालिका तथा जिला तहसील पंचायत एवं नगर पालिका में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टवीट कर लोगों का धन्‍यवाद किया। उन्‍होंने कहा कि पूरे गुजरात में नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के परिणाम एक स्पष्ट संदेश देते हैं- गुजरात भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ है। मैं बीजेपी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह के लिए गुजरात के लोगों को नमन करता हूं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि 6 महानगर पालिका में भाजपा की जीत के बाद कहा जा रहा था कि ग्रामीण मतदाता तो कांग्रेस के साथ है तथा भाजपा को वहां सफलता हासिल नहीं मिलेगी लेकिन जिला पंचायत में नगर पालिका के चुनाव परिणाम बताते हैं कि जनता ने कांग्रेस के नेता तथा प्रत्याशियों को चुन-चुन कर हराया है।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने दिया इस्तीफा

गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने मंगलवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि दोनों नेताओं ने आलाकमान के सामने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया। गुजरात कांग्रेस के नेता अमित चावड़ा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम हमारी उम्मीदों के विपरीत हैं। हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं यहां पार्टी अध्यक्ष के रूप में हार स्वीकार करता हूं। हम लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। 

भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता छोटू भाई वसावा के पुत्र सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के करीबी अथवा रिश्तेदार भी चुनाव हारे हैं। गुजरात की जनता का भारतीय जनता पार्टी की ओर से खूब-खूब धन्यवाद तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया आज उसी का परिणाम सामने नजर आ रहा है। 6 महानगर पालिका 31 जिला पंचायत नगरपालिका तथा तहसील पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी को जो जीत हासिल हुई है वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल के मार्गदर्शन तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत से हासिल हुआ है। 

इससे पहले 8 सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली सीटों पर भी जीत हासिल की थी। गुजरात मैं स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत प्रदेश की जनता का विश्वास की जीत है तथा सरकार तथा भाजपा नेता इस जीत को विनम्रता से स्वीकार करते हुए गुजरात के विकास तथा लोगों की सेवा का कार्य करेंगे। गुजरात की जनता की ओर से दिया गया यह बहुमत बताता है कि कांग्रेस सत्ता ही नहीं विपक्ष के लायक भी नहीं है अब कांग्रेस को खुद इस पर विचार करना चाहिए कि जनता लगातार उसका साथ क्यों छोड़ रही है।

LIVE Gujarat Election Result 2021 Live Updates: 

6:00 PM-

जिला पंचायत (कुल सीटें-980) 

भाजपा 720

कांग्रेस 158 

अन्य 11 

नगरपालिका (कुल सीटें 2720 )  

भाजपा 3000

कांग्रेस 1100 

अन्य 150

तहसील पंचायत (कुल सीटें-4774/

भाजपा 1945 

कांग्रेस 360

अन्य 202

3:17 PM: भाजपा को सभी 31 जिला पंचायत में बहुमत हासिल। 71 नगर पालिका में भाजपा पांच में कांग्रेस को बहुमत जबकि तहसील पंचायत में 185 में भाजपा 34 पर कांग्रेस को बहुमत मिला। राज्य चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा शाम को होगी। महानगर पालिका के बाद पंचायत में पालिका चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस्तीफे की पेशकश की शाम 5:00 बजे बाद कभी भी दे सकते हैं इस्तीफा।

2:20 PM-

जिला पंचायत (कुल सीटें-980) 

भाजपा   500 

कांग्रेस   114 

अन्य         8 

नगरपालिका (कुल सीटें 2720 )  

भाजपा    1717 

कांग्रेस     324 

अन्य       144 

तहसील पंचायत (कुल सीटें-4774/

भाजपा   1857 

कांग्रेस     681 

अन्य         87

2:03PM- गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा की सभी जिला पंचायत में भाजपा जीत के करीब है। केंद्र व राज्य की सरकार ने जो काम किया लोग उसके लिए भाजपा को मत दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को इसके लिए धन्यवाद। गत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पांच जिला पंचायत में जीत हासिल हुई थी लेकिन इस बार सभी 31 में भाजपा जीत हासिल करते हुए नजर आ रही है।

1:31 PM- भारतीय ट्राइबल पार्टी के अध्यक्ष छोटू भाई वसावा के पुत्र और  कांग्रेस के उप सचेतक अश्विन कोटवाल के पुत्र भी चुनाव हार चुके हैं । कांग्रेस के विधायक निरंजन पटेल पेटलाद में चुनाव में हार गए हैं।

1:25 PM- गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा के गढ़ आनंद, नेता विपक्ष परेश धनाणी के गृह जिले अमरेली, दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया के गृह जिले पोरबंदर में भी कांग्रेस की करारी हार। अहमदाबाद,  सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर,  भावनगर, अमरेली, आणंद, गांधीनगर, जूनागढ़ सहित सभी 31 जिला पंचायतों में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा।

12:45PM- भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील के गृह जिले नवसारी की गणदेवी नगर पालिका में सभी 24 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत। प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व मंत्री ज्योति देसाई भी चुनाव हारी।

12:30 PM- गुजरात प्रदेश भाजपा कार्यालय श्री कमलम पर पार्टी ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील 1:30 बजे बाद कभी भी पार्टी कार्यालय पहुंच सकते हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पहुंचने की सूचना दे दी गई है कार्यकर्ता गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। पंचायत व पालिका चुनाव में बुरी तरह पस्त हुई कांग्रेस के लिए मोरबी जिले की मालिया मियाना नगर पालिका से बहुत अच्छे समाचार आए हैं। इस नगरपालिका की सभी 24 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है कांग्रेस नगर पालिका पर पूरी मजबूती के साथ काबिज हो चुकी है।

 12:28 PM- गुजरात में जिला पंचायत तहसील पंचायत तथा नगरपालिका की 8474 सीटों में से अब तक भाजपा 2300 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं कांग्रेस 520 सीटों पर आम आदमी पार्टी 40 सीटों पर जबकि 24 सीट पर अन्य बढ़त लिए हुए हैं। पंचायत में पालिका चुनाव कि कई सीटों का परिणाम आ चुका है 80 फ़ीसदी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजेता रहे जबकि आम आदमी पार्टी  भी शहरों के बाद ग्रामीण इलाकों में भी अपना खाता खोलने में कामयाब रही। 

11:50 AM- अमरेली, आणंद के बाद जामनगर तथा जूनागढ़ में भी आम आदमी पार्टी ने खाता खोला। पालिका  व पंचायत की 80 फ़ीसदी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 2015 के चुनाव के मुकाबले बहुत पीछे चल रही है तथा महानगरपालिका की तरह पंचायत में पालिका चुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार मिलती नजर आ रही है।

11:30AM - अब तक आए रुझाान 

जिला पंचायत (980) 

भाजपा  143,

कांग्रेस    32  

 अन्य      28 

तहसील पंचायत (4774)

भाजपा    655 

कांग्रेस     203

अन्य          33

नगरपालिका (2720) 

भाजपा            640 

कांग्रेस             136 

 अन्य                  37

11:25AM- जिला पंचायत की 980 सीटों में से 133 पर भाजपा,  28 पर कांग्रेस तथा 3 पर अन्य आगे चल रहे हैं। तालुका पंचायत की 4774 सीटों में से 587 पर भाजपा 180 पर कांग्रेस तथा 28 पर अन्य आगे चल रहे हैं। जबकि नगर पालिका की 2720 सीटों में से 559 पर भाजपा, 125 पर कांग्रेस तथा 38 पर अन्य आगे चल रहे हैं। अन्य में निर्दलीय तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शामिल है।

11:08 AM-जिला पंचायत की 980 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है इनमें 48 सीट पर भाजपा 4 सीट पर कांग्रेस तथा 2 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। तहसील पंचायत की 4774 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है इनमें से 338 पर भाजपा 85 पर कांग्रेस तथा 17 पर अन्य आगे चल रहे हैं। जबकि नगर पालिका की 2720 सीटों की मतगणना शुरू हुई जिसमें से 310 पर भाजपा 41 पर कांग्रेस तथा 20 पर अन्य आगे चल रहे हैं।

10:46 AM- आम आदमी पार्टी ने भी अमरेली में आणंद में एक-एक सीट जीतकर अपना खाता खोल लिया है। आम आदमी पार्टी ने सूरत में कांग्रेस से 27 सीट जीतकर उसका सफाया कर दिया था, सूरत महानगर पालिका में भाजपा पुन: सत्तासीन हुई लेकिन प्रमुख विपक्षी दल के रूप में आम आदमी पार्टी उभरकर सामने आ चुकी है।

10:35 AM- भरूच तथा गोधरा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की मौजूदगी के चलते जिला पंचायत में नगर पालिका के चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई है। अहमदाबाद में आइएमआइएमए जमालपुर की चार तथा मकतमपुरा में  सीट जीतकर कांग्रेस से अहमदाबाद महानगरपालिका की 7 सीट छीन ली थी।

10:10 AM- 4 जिला पंचायत में भाजपा ने बढ़त बनाई जबकि तीन नगर पालिकाओं में भाजपा आगे चल रही है। 13 तहसील पंचायत में भाजपा जबकि दो तहसील पंचायत में कांग्रेस आगे।

9:56 AM- पंचायत चुनाव का औसत मतदान 66. 76% रहा जबकि नगरपालिका का औसत मतदान 59.05 रहा। वडोदरा जिले में सबसे अधिक 73.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि हमारे लिए में सबसे कम 55% मतदान रिकॉर्ड किया। इस चुनाव में 18245 मतगणना केंद्रों  में सुरक्षाकर्मी कार्यरत है राज्य के 542 मतगणना केंद्रों पर गणना शुरू हो चुकी है।

9:30 AM- गुजरात में नगरपालिका, जिला पंचायत और तालुका चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई। उसके पश्‍चात 9 बजे से इवीएम से हुए वोटों की गिनती जारी है। 

गौरतलब है कि गुजरात के 23932 मतदान केंद्रों पर रविवार को हुए स्‍थानीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से ही मतगणना हो रही थी। महानगरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान अच्छा रहा था। शहरों की अपेक्षा पंचायत व पालिका चुनाव में मतदान 15 फीसदी से भी अधिक रहा था। महानगरपालिका का औसत मतदान जहां 46 फीसदी रहा था वहीं पंचायत में पालिका में मतदान का औसत 66 के करीब रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.