Move to Jagran APP

गृहकर की दरें बढ़ाने पर कांग्रेसियों का आंदोलन, अफसरों को अल्‍टीमेटम

नगर निगम क्षेत्र में गृहकर में की गई वृद्धि व अन्य समस्याओं के निदान के लिए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड्क पर उतर आए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 07:59 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 07:59 AM (IST)
गृहकर की दरें बढ़ाने पर कांग्रेसियों का आंदोलन, अफसरों को अल्‍टीमेटम
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया,

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में गृहकर में की गई वृद्धि व अन्य समस्याओं के निदान के लिए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड्क पर उतर आए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया, फिर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को सौंपा। कांग्रेसियों ने बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग भी की। आंदोलन की चेतावनी भी दी।

loksabha election banner

बंसल ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता का शोषण कर रही हैं। नगर निगम ने गृहकर में भारी वृद्धि की है, जिससे महंगाई से परेशान जनमानस कराह उठा है। तीन वर्ष से अधिक समय बाद भी स्मार्ट सिटी के पूर्ण हुए कार्यों की झलक नहीं दिख पाई है। चारों ओर सड़कें टूटी पड़ी हैं। हर तरफ जलभराव है। पेयजल आपूर्ति दयनीय स्थिति में है। पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूही जुबेरी ने नगर निगम के अधिकारियों से तत्काल गृहकर में राहत देने की मांग की। महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, रेखा शर्मा, शाहरूख खान, सुशील गुप्ता, शाहिद खान, डूंगर सिंह, सागर सिंह तोमर, आनंद बघेल, हरेंद्र मित्तल, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, जितेंद्र सिंह, प्रदीप रावत, पूर्व पार्षद अरविंद शर्मा, जमीर अहमद, बाबू खां, डा. राकेश सारस्वत आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.