Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता ने राजधनवार का किया दौरा

कांग्रेस नेता ने राजधनवार का दौरा किया

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 09:50 PM (IST)
कांग्रेस नेता ने राजधनवार का किया दौरा
कांग्रेस नेता ने राजधनवार का किया दौरा

कांग्रेस नेता ने राजधनवार का किया दौरा

loksabha election banner

संस,राजधनवार (गिरिडीह): कांग्रेस के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने शनिवार को राजधनवार प्रखंड का दौरा किया। मोदीडीह, सांपामारण, चितरडीह व सिरसाय गांव गए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। सिंह ने बताया कि आज देश में इतनी महंगाई हो गई है कि आम लोगों को बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आज रसोई गैस की कीमत 1100 रुपये हो गई है। केंद्र की सरकार ने महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिया था। आज वह गैस घर के किसी कोने में पड़ा हुआ है। राज्य की सरकार हर एक पंचायत में एक माडल स्कूल खोलने जा रही है। सरकार की ओर से जिले के संबंधित अधिकारी को पत्र भी दिया गया है। सिंह ने कहा कि सर्वे के बाद एक पंचायत में एक माडल स्कूल खोला जाएगा। इस क्रम में सिंह पार्टी कार्यकर्ता चंद्रिका राय के गांव सिरसाय पहुंचकर उनकी भतीजी के तिलकोत्सव में शामिल हुए। उनके साथ प्रकाश मंडल, रामदेव राय सहित कई लोग थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.