Move to Jagran APP

सीएम मनोहर लाल बोले- भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने में आती हैं तकलीफें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने में तकलीफें आती हैं। अभी तक उनकी सरकार पर कोई दाग नहीं है। स्वच्छ छवि एवं बेदाग कार्यकाल रहा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 07:27 PM (IST)
सीएम मनोहर लाल बोले- भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने में आती हैं तकलीफें
सीएम मनोहर लाल बोले- भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने में आती हैं तकलीफें

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने में तकलीफें आती हैं। साढ़े तीन साल में प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने की कोशिश की गई है। अभी तक उनकी सरकार पर कोई दाग नहीं है। स्वच्छ छवि एवं बेदाग कार्यकाल रहा है। मुख्यमंत्री धर्मनगरी में आयोजित रोड शो के शुभारंभ पर थीम पार्क पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में मात्र डेढ़ साल बचा है। एक साल बाद लोकसभा चुनाव होंगे और उसके छह महीने बाद प्रदेश में विस चुनाव होंगे। सभी पार्टियों ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। रोड शो के जरिये प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों का आंकलन करने के लिए जनता के बीच में जाया जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे जनता से झूठ नहीं बोल सकते, गीता के संदेश हर समय याद रखते हैं। उनका लक्ष्य कर्म करना है। साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने अनेक बुलंदियों को छुआ है। जनता ने भी आगे बढ़ने में पूरा सहयोग किया है।

रोड शो करते सीएम मनोहर लाल।

इस अवसर पर सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज, विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य नेता मौजूद थे।

कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला जा रहा रोड शो

हिसार की घटना के बाद मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखी। तीन स्तरों की सुरक्षा में सादी वर्दी में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री के गाड़ी के आसपास तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी गाड़ी के चारों तरफ चेन बनाकर चल रहे थे। पहले भी मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र आते रहे हैं लेकिन इस बार पहले की तुलना में सुरक्षा ज्यादा दिखी।

यह भी पढ़ेंः युवक ने होटल में ले जाकर धमकी देकर किया छात्रा से दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.