पढ़ाई छोड़ पानी भरने घर जाते बच्चे
- संविलियन विद्यालय कलेनापुर में समस्या खराब पड़े हैं हैंडपंप
पढ़ाई छोड़ पानी भरने घर जाते बच्चे
- संविलियन विद्यालय कलेनापुर में समस्या, खराब पड़े हैं हैंडपंप
संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : संविलियन विद्यालय कलेनापुर में पढ़ने वाले बच्चे बीच पढ़ाई छोड़ पानी भरने को घर जाते हैं। परिसर में लगे दो हैंडपंप के खराब होने के चलते उन्हें यह समस्या होती है। अधिकारी हैं कि सुनने को तैयार नहीं हैं।
मलासा ब्लाक के कलेनापुर गांव में प्राथमिकविद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित है। संविलियन विद्यालय में
इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रियंका कटियार,सहायक अध्यापक शिखा श्रीवास्तव, ममतादेवी, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, शिक्षा मित्र उमा देवी
की तैनाती है। संविलियन विद्यालय के कुल 97छात्र-छात्राओं में उच्च प्राथमिक विद्यालय में 41 व प्राथमिक विद्यालय में 56 बच्चे पंजीकृत है।विद्यालय में किरन व फूलमती दो रसोईयों की तैनाती है। प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप करीब दो वर्षों से खराब हैं।उच्च प्राथमिक विद्यालय का हैंडपंप विधानसभा चुनाव के पूर्व रिबोर कराया गया था। हैंडपंप में सबमर्सिबल मोटर डालने के साथ ही बच्चों कोपेयजल के लिए टंकी भी बनवाई गयी थी,लेकिन हैंडपंप से बालुयुक्त गंदा पानी आने के कारण सबमर्सिबल मोटर चलना बंद हो गई है। इससे बच्चों व शिक्षकों को विद्यालय में पेयजल नहीं मिल पा रहा है। शिक्षक व बच्चे घर से बोतल में पानी लाते हैं लेकिन जब वह खत्म हो जाता है तो घर से पानी लाना पड़ता है। गर्मी में वैसे भी प्यास अधिक लगती है।ऐसे में आने जाने के दौरान पढ़ाई का भी नुकसान होता है। पानी केअभाव में मध्यान्ह भोजन बनाने में भी परेशानी हो रही है। रसोईयों को एमडीएम बनाने केलिए गांव में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लानाड़ता है।प्रधानाध्यापक प्रियंका कटियार ने बताया कि
हैंडपंप खराब होने की सूचना खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में दी गई है। हैंडपंप ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।मलासा ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि संविलियन विद्यालय कलेनापुर के दोनों हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिलीहै। हैंडपंप ठीक कराने के लिए ब्लाक कार्यालयको पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही हैंडपंप ठीककराकर विद्यालय में पेयजल उपलब्ध कराया
जाएगा।