छत पर गिर रहे ईंट-पत्थर, कार्रवाई की मांग
ऊंज के सहसीपुर गांव निवासी रमाकांत शर्मा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 03:24 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 03:24 PM (IST)
छत पर गिर रहे ईंट-पत्थर, कार्रवाई की मांग
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : सहसीपुर गांव निवासी रमाकांत शर्मा व अन्य के मकान पर रविवार की रात ईंट-पत्थर गिर रहे हैं। शरारती तत्वों की ओर से फेंके जा रहे ईंट-पत्थर से परिवार के लोगों में भय बना है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कहा कि उनके व पड़ोसी बैजनाथ शर्मा के मकान की छत पर आए दिन रात 10 बजे के बाद से लेकर तीन बजे तक रह-रहकर ईंट पत्थर फेंके जा रहे हैं। आस-पास के लोगों से पता करने पर सभी अनभिज्ञता जाहिर करते हैं। भयवश परिवार की महिलाएं, बच्चे रात्रि में छत पर सोने नहीं जाते।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें