Move to Jagran APP

BJP National Executive Meet : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तय हो सकता है यूपी भाजपा अध्यक्ष

BJP National Executive Meeting तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दो दिन की इस कार्यकारिणी की बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पास होंगे। इसके साथ ही देश की मौजूदा परिस्थितियों पर भी चर्चा होगी। पार्टी अपने आगे के कार्यक्रम भी तय करेगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 10:20 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 05:33 PM (IST)
BJP National Executive Meet : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तय हो सकता है यूपी भाजपा अध्यक्ष
CM Yogi Adityanath Will Participate In BJP National Executive Meeting:

लखनऊ, जेएनएन। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी की निगाह अब 2023 में तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। भाजपा ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की है, जिसमें पार्टी की कोर टीम में शामिल हो चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद शनिवार को पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहले से ही हैदराबाद में जमे हैं। इस बैठक को विजय संकल्प सभा नाम दिया गया है, जिसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को संबोधित करेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम भी तय हो सकता है। 

भाजपा की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार यानी आज प्रारंभ होने के बाद रविवार को समाप्त होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी इस बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर प्रबंधन का निमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है। वह चारमीनार के पास में भाग्यलक्ष्मी मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे।

दो दिन की इस कार्यकारिणी की बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पास होंगे। इसके साथ ही देश की मौजूदा परिस्थितियों पर भी चर्चा होगी। पार्टी अपने आगे के कार्यक्रम भी तय करेगी। तेलंगाना में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा का प्रयास एआइएमआइएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ में अपनी पैठ मजबूत करने का भी है।

हैदराबाद की इस बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम भी तय हो सकता है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के गठन के बाद से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के पास दोहरा काम है। उनको सरकार में जल शक्ति मंत्री बनाया गया है, इसके साथ ही वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भी काम देख रहे हैं। ऐसे में हैदराबाद की बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष तथा महामंत्री संगठन भी तय हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.