Move to Jagran APP

पीएम मोदी के आगमन से पूर्व तैयारियों में जुटे भाजपाइ

पीएम मोदी के आगमन से पूर्व तैयारियों में जुटे भाजपाइ

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 04:02 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 04:02 AM (IST)
पीएम मोदी के आगमन से पूर्व तैयारियों में जुटे भाजपाइ
पीएम मोदी के आगमन से पूर्व तैयारियों में जुटे भाजपाइ

पीएम मोदी के आगमन से पूर्व तैयारियों में जुटे भाजपाइ

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम के निमित्त 12 जुलाई को देवघर आगमन हो रहा है। इससे संबंधित तैयारी बैठक के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी आगामी आठ व नौ जुलाई को जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा एवं जामताड़ा विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इन दो दिनों तक इनके प्रवास का कार्यक्रम है, इस निमित्त जामताड़ा जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा सहित भाजपा के तमाम जिला पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री मंडल अध्यक्ष महामंत्री ने हिस्सा लिया, जिले में रह रहे पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य ने हिस्सा लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल ने कहा कि कार्यक्रम प्रधानमंत्री का है, ऐसे में इसकी महत्ता महत्वपूर्ण है। जिले भर से हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जिले के सभी मंडलों में आवश्यक तैयारी बैठक रखी है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवास हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, किरण मिश्र, मितेश शाह, सुकुमार सर्खेल, तापस भट्टाचार्य, मनीष दुबे, मोहन शर्मा, जिला मंत्री रंजीत तिवारी, पिंकी सामंत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, भाजयुमो अध्यक्ष अनूप पांडेय, महेंद्र मंडल, चंदन राउत, मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, रंजीत राणा, मुकेश यादव, संजय ओझा, राजेश मंडल, राजेंद्र मंडल, प्रमोद गोस्वामी, ओम प्रकाश यादव, श्यामल मंडल, नीना शर्मा, अनीता शर्मा व गोरेलाल शर्मा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे l


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.