Move to Jagran APP

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय ने जारी किया नया शैक्षणिक कैलेंडर, सितंबर से शुरू होंगी कक्षााएं

Agra University पांच सितंबर से शुरू होगी प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई। आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी किया सत्र 2022-23 का शैक्षणिक कैलेंडर। 25 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी प्रवेश प्रक्रिया। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को किया जा है लागू।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 08:23 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 08:23 AM (IST)
Agra University: आगरा विश्वविद्यालय ने जारी किया नया शैक्षणिक कैलेंडर, सितंबर से शुरू होंगी कक्षााएं
आगरा विवि में पांच सितंबर से नए सेमेस्टर की कक्षाएं आरंभ होंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सत्र 2022-23 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। वार्षिक प्रारूप के छात्रों के लिए भी शैक्षणिक कैंलडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार पांच सितंबर से नए सत्र में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

loksabha election banner

प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं एक से 30 नवंबर के बीच कराई जाएंगी।प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 21 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा 31 दिसंबर तक पूरी करा ली जाएंगी। सेमेस्टर परीक्षा 30 जनवरी 2023 तक पूरी कराने के बाद 15 फरवरी तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे सेमेस्टर का शिक्षण कार्य एक फरवरी से शुरू हो जाएगा। मिड टर्म परीक्षा अप्रैल 2023 में कराई जाएंगी। शिक्षण कार्य 30 जून पूरा हो जाएगा। परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।

शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पूर्व से सेमेस्टर प्रारूप में पढ़ाई कर रहे छात्रों की विषम सेमेस्टर की कक्षाएं 12 सितंबर से शुरू होंगी। मिड टर्म परीक्षाएं 30 नवंबर तक पूरी होंगी। आड सेमेस्टर परीक्षा आठ से 30 जनवरी तक कराई जाएंगी। परिणाम 15 फरवरी तक जारी हो जाएगा।

सम सेमेस्टर की कक्षाएं एक फरवरी से शुरू हो जाएंगी। वार्षिक प्रारूप के तहत संचालित हो रहे पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होंगी। 12 सितंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वार्षिक परीक्षा अप्रैल 2023 में कराने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि अगर कोई आपत्ति आती है तो संशोधन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.