Move to Jagran APP

ई-रिक्शा के संचालन की बनाई कार्ययोजना, बोर्ड बैठक का इंतजार

शहर में जल्द ही ई रिक्शाओं का संचालन व्यवस्थित होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM (IST)
ई-रिक्शा के संचालन की बनाई कार्ययोजना, बोर्ड बैठक का इंतजार
ई-रिक्शा के संचालन की बनाई कार्ययोजना, बोर्ड बैठक का इंतजार

ई-रिक्शा के संचालन की बनाई कार्ययोजना, बोर्ड बैठक का इंतजार

loksabha election banner

जेएनएन, रामपुर : शहर में जल्द ही ई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित होगा। इससे लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। ई-रिक्शा का बेहतर संचालन के लिए नगर पालिका परिषद ने कार्ययोजना तैयार की है, जिसे पालिका बोर्ड की अगली बैठक में पारित कराकर उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। बता दें कि ई-रिक्शा का सुव्यस्थित संचालन न होने से शहर में जाम की समस्या बनी हुई है। जिस वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके सुधार के लिए अनेक बार नगर पालिका परिषद, पुलिस, प्रशासन और एआरटीओ के स्तरों पर विभाग के प्रमुख अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक हुई, उनमें सुधार के निर्णय भी लिए गए लेकिन समय बीतने के बाद उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। चूंकि अब जाम व आम जनता से जुडी समस्याओं के समाधान पर शासन स्तर से अधिक जोर दिया जा रहा है। लिहाजा, अब नगर पालिका परिषद ई रिक्शाओं के संचालन से शहर की सडकों व बाजार में उत्पन्न होने वाली दिक्कतों को देखते हुए सुधार की कार्ययोजना बनाई है। पालिका ने नगरीय क्षेत्र में दौड़ने वाली ई-रिक्शाओं से शुल्क लेकर उनके संचालन का लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया है। इससे ई-रिक्शाओं की सही संख्या की जानकारी हो जाएगी। पंजीकृत व अवैध दोनों की स्थिति सामने आने पर उन्हीं ई रिक्शाओं के चलने के लाइसेंस जारी किए जाएंगे जो शुल्क जमाकर लाइसेंस बनवाएंगे। उसके बाद उनके संचालन के रूट निर्धारित किए जाएंगे। सवारियों को उतारने व बैठाने के लिए प्वाइंट भी निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए पालिका को अपनी जल्द होने वाली बोर्ड की बैठक का इंतजार है। ई रिक्शा के संचालन को लेकर पालिका की कार्ययोजना तैयार है, जिसे पालिका बोर्ड की अगली बैठक में पास कराकर शासन को भेजेगा। यह कार्य अब तक हो जाना था लेकिन बीच में लोकसभा उपचुनाव का कार्यक्रम आ जाने से विलंब हो गया। पालिका की तैयारी ई रिक्शों संचालक से शुल्क वसूल कर उन्हें सुविधाएं भी प्रदान करने और संचालन को व्यवस्थित स्वरूप देने की है। डा. विवेकानंद गंगवार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.