खेत जा रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
संस राठ सिचाई करने खेत जा रही वृद्ध महिला किसान को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार द
संस, राठ : सिचाई करने खेत जा रही वृद्ध महिला किसान को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी 75 वर्षीय शांतिबाई मंगलवार भोर सिचाई करने के लिए पैदल खेत जा रही थी। अभी वह जलालपुर मार्ग पर पहुंची थी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे शांतिबाई सड़क पर गिरकर घायल हो गई। वहीं, बाइक सवार भी दूर जा गिरा। शोर सुनकर राहगीर मौके पर आए। तब तक टक्कर मारने वाला युवक बाइक लेकर भाग निकला। घायल शांति बाई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र प्रेम किशोर ने बताया कि मां के नाम पांच बीघा कृषि योग्य भूमि है। जिस पर अपने चार पुत्रों के साथ यह खेतीबाड़ी कर घर का भरण पोषण करती थी। प्रेम किशोर के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।