Move to Jagran APP

47 लाख पौधे लगाकर प्रतापगढ़ को हरा-भरा करने की शुरुआत, पहले दिन 32 लाख पौधारोपण का लक्ष्य

प्रतापगढ़ को हरा-भरा बनाने का संकल्प अब साकार होगा। शासन द्वारा बेल्हा में इस बार 47 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया। संडवा चंद्रिका विकास खंड के उपाध्याय पुर ग्राम सभा के करौली गांव में मनरेगा के तहत बने तालाब पर मंगलवार को पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की गई।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 08:19 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 12:16 PM (IST)
47 लाख पौधे लगाकर प्रतापगढ़ को हरा-भरा करने की शुरुआत, पहले दिन 32 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
प्रतापगढ़ के करौली गांव में मनरेगा के तहत बने तालाब पर मंगलवार को पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद को हरा-भरा बनाने का संकल्प आज मंगलवार को साकार होगा। शासन द्वारा बेल्हा में इस बार 47 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। संडवा चंद्रिका विकास खंड के उपाध्याय पुर ग्राम सभा के करौली गांव में मनरेगा के तहत बने तालाब पर मंगलवार को पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की गई। प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या, विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल, प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव व जनपद के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम डा. नितिन बंसल विधायक ने पौधारोपण किया।

loksabha election banner

भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, सीडीओ ईशा प्रिया, डीएफओ वरुण सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी कालाकांकर पीपीआर रावत ने 2500 पौधों का रोपण कराया। प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि जो पौधे आज लगवाए जा रहे हैं, उनकी ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षा की जाए। पौधों की सुरक्षा के लिए प्रहरी रखने का निर्देश भी दिया। बेसहारा मवेशी पौधों का नुकसान न पहुंचाएं, इसके लिए भी सजग रहने के लिए कहा।

सांसद संगम लाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या व विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसकी सुरक्षा करने का सभी लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया।बेल्हा को हरा-भरा बनाएंगे के लिए 47 लाख पौधे लगाने के महा अभियान की आज से शुरुआत हो गई है। स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यालयों में जगह-जगह पौधारोपण हो रहा है।

जनपद में पहले दिन 32 लाख पौधे रोपने का है संकल्प, विभागों को दिए गए हैं लक्ष्य

पौधे रोपने का लक्ष्य वन विभाग के साथ ग्राम्य विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर विकास समेत विभिन्न विभागों को भी मिला है। सभी ने नर्सरियों से पौधे ले भी लिए हैं। हरियाली के इस मेगा अभियान पर नजर रखने के लिए डीएफओ कार्यालय में वृक्षारोपण कमांड सेंटर की स्थापना की गई है। इसमें 10 कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो हर ब्लाक से पौधा लगाए जाने का अपडेट लेकर पोर्टल पर फीड करेंगे। जियो टैगिंग व अन्य विवरण शासन को भेजा जाएगा। नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा पौधारोपण अभियान की तैयारी को मौके पर जाकर सोमवार को देखा गया। वह गंजेहड़ा नर्सरी में गए तो काफी देर तक पौधों के रखरखाव की जानकारी लेते रहे। वह अपने विभाग के सेंटर राजकीय पालिटेक्निक भी गए, जहां बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ वरुण सिंह ने बताया कि हर विभाग अपने अपने लक्ष्य के अनुसार पौधे लगाएंगे। उसकी रिपोर्ट देंगे। पहले दिन जनपद में 32 लाख पौधे रोपने का संकल्प है। उन्हाेंने बताया कि राजकीय इंटर कालेज के मैदान में युवा वन और नगर पालिका क्षेत्र में नगर वन की योजना बनाई गई है।

कमियां मिलने पर जताई नाराजगी

प्रमुख सचिव जब पालीटेक्निक का निरीक्षण करने पहुंचे तो परिसर में गंदगी मिली। मशीनों का रखरखाव ठीक नहीं था। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सुधार को कहा।

चार चरणों में विद्यालयों में लगेंगे 46 हजार पौधे

प्रतापगढ़ : जिले के विद्यालयों में चार चरणों में 46 हजार 880 पौधे लगाए जाएंगे। इनकी जियोटैगिंग भी की जाएगी। इसकी शुरुआत मंगलवार से की जा रही है। शिक्षा विभाग में पांच, छह, सात जुलाई तथा 15 अगस्त को पौधे लगाए जाएंगे। माध्यमिक विद्यालयों में 12 हजार 660 पौधे लगेंगे। पांच जुलाई को 9043, छह व सात जुलाई को 905-905 तथा 15 अगस्त को 1807 पौधे लगाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कुल 34 हजार 220 पौधे लगाए जाएंगे। पांच जुलाई को 24443, छह व सात जुलाई को 2445-2445 तथा 15 अगस्त को 4887 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पौधारोपण के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है।

पहाड़पुर में रोपे पौधे

प्रतापगढ़ में पौधारोपण अभियान के क्रम में सोमवार को पहाड़पुर गंजेहडा में पर्यावरण सेना द्वारा और ब्लाक के कर्मचारियों ने पौधे रोपे। कानूनगो भूलन यादव ने भी सहयोग किया। लोगों ने आम, नीम, अमरूद, जामुन के 150 पौधे लगाए। प्रधान असरही पटेल, जयराम पटेल और समूह की लगभग 120 महिलाओं ने शपथ ली कि हरियाली लाने में सहयोग करेंगी। पर्यावरण सेना के प्रमुख अजय क्रांतिकारी, नफीस अहमद, नरेंद्र प्रताप सिंह, अभिमन्यु यादव, शिव कुमार सोनी मौजूद रहे। गौरा प्रतिनिधि ने बताया कि वृहद पौधारोपण अभियान के तहत गौरा ब्लाक में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 1980 पौधे रोपित होंगे। एडीओ कोआपरेटिव दिलीप सिंह ने बताया कि पौधों को लाया गया है। पंचायत सचिव ग्राम प्रधानों के सहयोग से गांवों में अमृत सरोवर सहित अन्य तालाबों पोखरों, सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण का कार्य कराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.