Move to Jagran APP

एक माह में बेसहारा चोटिल 12 गायों को स्वस्थ किया

गो पालकों के बेसहारा छोड़ी गायों की देखभाल करने को लेकर गो प्रेमी युवाओं ने गो सेवा समिति गठित कर यह अभियान चलाया हुआ है। जिसमें पिछले लगभग एक महीने के अंदर ही 12 बुरी तरह चोटिल गायों की मरहम पट्टी करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की पूरी देखभाल कर उन्हें स्वस्थ भी गो सेवा समिति के सदस्यों ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 10:45 PM (IST)
एक माह में बेसहारा चोटिल 12 गायों को स्वस्थ किया
एक माह में बेसहारा चोटिल 12 गायों को स्वस्थ किया

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल:

loksabha election banner

गो पालकों के बेसहारा छोड़ी गायों की देखभाल करने को लेकर गो प्रेमी युवाओं ने गो सेवा समिति गठित कर यह अभियान चलाया हुआ है। जिसमें पिछले लगभग एक महीने के अंदर ही 12 बुरी तरह चोटिल गायों की मरहम पट्टी करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की पूरी देखभाल कर उन्हें स्वस्थ भी गो सेवा समिति के सदस्यों ने किया।

इन अधिकांश चोटिल गायों के पैरों और कमर में किसी वाहन की टक्कर व अन्य कारणों से इतनी ज्यादा गहरी चोटें पहुंची थीं कि गाय खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। रविवार को बंधन वेडिग प्वाइंट में गो सेवा समिति की दूसरी मासिक बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी ने कहा कि बेसहारा गायों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 30 ड्रम भी लगाए जा रहे हैं। जिसमें 15 ड्रम लगा दिए गए हैं। इन ड्रमों पर हर समय पीने का पानी भी उपलब्ध कराया जाता है।

गो सेवा समिति के संरक्षक अनूप घिल्डियाल ने कहा कि गो सेवा समिति का गठन लगभग एक महीने पहले ही हुआ है। अब तक समिति में 29 सक्रिय सदस्य जोड़े जा चुके हैं। गो सेवा समिति के उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी आनंद सिंह भंडारी ने कहा कि अभी भी गो सेवा समिति के युवा सदस्य चोटिल बेसहारा गायों का इलाज करवा रहे हैं। सरस्वती बोरा ने कहा कि गो सेवा बड़े पुण्य का कार्य भी है। बैठक में राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,हिमांशु बहुगुणा, सुमित बिष्ट, सूर्यप्रकाश नौटियाल, पंकज बहुगुणा, हिमांशु त्रिवेदी, प्रदीप बहुगुणा, विष्णु नौटियाल, मयंक बिष्ट, मयंक जोशी, आमोद थपलियाल, डा. सुशांत मिश्रा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.