Move to Jagran APP

दो वर्ष पूर्व ही परिवार लेकर झारखंड गए थे कन्हैया सिंह

लीड के साथ इनसेट दो वर्ष पूर्व ही परिवार लेकर झारखंड गए थे कन्हैया

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 04:03 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 04:03 AM (IST)
दो वर्ष पूर्व ही परिवार लेकर झारखंड गए थे कन्हैया सिंह
दो वर्ष पूर्व ही परिवार लेकर झारखंड गए थे कन्हैया सिंह

दो वर्ष पूर्व ही परिवार लेकर झारखंड गए थे कन्हैया सिंह

loksabha election banner

संस, सिंघिया (समस्तीपुर) : आदित्यपुर में कन्हैया सिंह की हत्या के चौथे दिन रविवार को सिंघिया में उनके घर पर मातम का माहौल रहा। वे गांव से दो वर्ष पूर्व ही पत्नी व बच्चों को लेकर आदित्यपुर गए थे। उधर, रविवार को समस्तीपुर के सांसद प्रिंस कुमार ने उनके पिता ओंकार प्रसाद सिंह से फोन पर बात की। हत्या पर शोक जताया। मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह उर्फ कारो सिंह समेत अन्य लोग भी उनके घर पहुंचे। उन्होंने झारखंड पुलिस से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। कन्हैया चार बहनों से छोटे थे। इसके बाद उनके छोटे भाई रिंकू सिंह हैं। सभी की शादी हो चुकी है। एक बहन की शादी झारखंड के ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह से हुई थी। शादी के बाद कन्हैया लगभग 10 वर्ष पूर्व अपने जीजा के साथ रहने झारखंड चले गए थे। वहीं रहकर ठेकेदारी करते थे। 2002 में कन्हैया की शादी दरभंगा में हुई थी। वे अपने पीछे 14 वर्षीय बेटे के अलावा, दो पुत्री व पत्नी छोड़ गए हैं। छोटे भाई रिंकू ने बताया कि वे पर्व-त्योहार में घर आते थे। दुर्गा पूजा में पंडाल सजाने वालों की मदद भी करते थे। दो वर्ष पूर्व ही पत्नी व बच्चों को गांव से ले गए थे। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इस प्रकार उनकी हत्या हो जाएगी। झारखंड पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे। पूर्व मुखिया निरंजन सिंह, रिंकू सिंह, पन्ना सिंह व दिलीप सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे जब भी गांव आते थे, लोगों से मिलते थे। मदद को तैयार रहते थे। उनकी हत्या से सभी सदमे में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.