Move to Jagran APP

चक्रपानपुर पहुंची सपा की क्रांति पदयात्रा

चक्रपानपुर पहुंची सपा की क्रांति पदयात्रा

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:53 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:53 PM (IST)
चक्रपानपुर पहुंची सपा की क्रांति पदयात्रा
चक्रपानपुर पहुंची सपा की क्रांति पदयात्रा

चक्रपानपुर पहुंची सपा की क्रांति पदयात्रा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : सपा की ओर से जगह-जगह से निकाली गई क्रांति पदयात्रा रविवार को चक्रपानपुर चौराहा पहुंची और महा पंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समतामूलक समाज की स्थापना का संकल्प लिया।

पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में ताड़ी बाजार से पदयात्रा निकाली गई। हाथ में तिरंगा लिए कार्यकर्ता चक्रपानपुर बाजार पहुंचे, जहां महापंडित की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सदर विधायक ने कहा कि शहर के हाफिजपुर चौराहे पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा निकाली गई है। क्रांतिकारियों ने देश से अंग्रेजों को भगाया तो अब समाजवादी तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय याद ने कहा कि यह तानाशाही सरकार अग्निपथ योजना के तहत नौजवानों का अधिकार छीन रही है। पूर्व मंत्री राम दुलार राजभर, हरिश्चंद्र यादव, शिवमूरत यादव, प्रधान तेजबहादुर मौर्य, संजय चौहान, रामनवल यादव, मशालू यादव थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.