50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले पहले भारतीय बने सुनील क्षेत्री
2018 विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में मेजबान गुआम के खिलाफ अंतिम मिनट में किए गए सुनील क्षेत्री के गोल से बेशक भारतीय टीम को कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें 1-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा लेकिन इससे क्षेत्री ने एक रिकॉर्ड जरूर बना दिया। ये उनके करियर
तमुनिंग (गुआम)। 2018 विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में मेजबान गुआम के खिलाफ अंतिम मिनट में किए गए सुनील क्षेत्री के गोल से बेशक भारतीय टीम को कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें 1-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा लेकिन इससे क्षेत्री ने एक रिकॉर्ड जरूर बना दिया। ये उनके करियर का 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल था। इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बन गए हैं।
मैच खत्म होने के बाद अपनी इस सफलता के बारे में क्षेत्री ने कहा, 'गोल की संख्या मेरे लिए कभी मायने नहीं रखती। मैं कभी सफलताओं की गिनती नहीं करता। मैं बस अपने देश के लिए खेलता हूं।' 50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले सुनील क्षेत्री के बाद भारत में दूसरा नंबर पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया का आता है जिन्होंने 107 मैचों में 42 गोल किए थे। जबकि तीसरे नंबर पर आइएम विजयन का नाम आता है जिनके नाम 79 मैचों में 40 गोल दर्ज हैं।
ये भी पढ़ेंः भारतीय फुटबॉल टीम को गुआम के खिलाफ मिली शर्मनाक हार