Move to Jagran APP

नीता अंबानी आइअोसी के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय महिला

दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के लिए नामित किया गया है। यदि उन्हें दो से चार अगस्त के बीच होने वाले आईओसी सत्र के लिए चुना गया तो वे दुनिया की सर्वोच्च खेल संस्था में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बन

By sanjay savernEdited By: Published: Fri, 03 Jun 2016 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2016 08:10 PM (IST)
नीता अंबानी आइअोसी के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय महिला

नई दिल्ली। दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के लिए नामित किया गया है। यदि उन्हें दो से चार अगस्त के बीच होने वाले आईओसी सत्र के लिए चुना गया तो वे दुनिया की सर्वोच्च खेल संस्था में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बन जाएंगी।
स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी ओलिंपिक अभियान की सर्वोच्च संस्था है और उसकी ग्रीष्म और शीतकालीन और पैरालिंपिक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी होती है। एक बयान में कहा गया है, 'रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को आईओसी के नए सदस्य के लिये उम्मीद्वार के रूप में नामांकित किया गया है।'
चुनाव दो से चार अगस्त के बीच रियो डि जनेरियो में 129वें आईओसी सत्र में होंगे। स्वतंत्र चयन प्रक्रिया आईओसी सदस्यों की भर्ती की नई प्रणाली अपनाता है जो ओलिंपिक एजेंडा 2020 की सिफारिशों पर आधारित है। एक बार चुने जाने पर वे 70 साल की उम्र तक सदस्य बनी रहेंगी। अंबानी आईओसी के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
आईओसी में पहले भारतीय प्रतिनिधि सर दोराबजी टाटा थे जबकि राजा रणधीर सिंह वर्तमान में आईओसी के मानद सदस्य हैं। वे 2000 से 2014 तक इसके सदस्य रहे थे। ओलिंपिक चार्टर और आईओसी नियमों के अनुसार जिस श्रेणी के तहत अंबानी के नाम पर विचार किया जा रहा है, वह उन स्वयंसेवकों के लिए है जो आईओसी और ओलिंपिक अभियान का अपने देश में प्रतिनिधित्व करेंगे। वे आईओसी के अंदर अपने देश के प्रतिनिधि नहीं होते हैं। इस तरह के नामांकितों की सेवानिवृति की उम्र 70 साल होती है।

loksabha election banner

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.