इंडियन ग्रां प्रि एथलेटिक्स: मुहम्मद अनस ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए जीता गोल्ड
इंडियन ग्रा प्रि एथलेटिक्स में केरल के मुहम्मद अनस ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।
नई दिल्ली, प्रेट्र। केरल के मुहम्मद अनस ने सोमवार को में पुरुषों की 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए जीता। 22 वर्षीय अनस ने बेहद गर्म मौसम में 45.32 सेकेंड का समय निकालते हुए अगस्त में लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके लिए उन्हें 45.50 सेकेंड के अंदर का समय निकालना था।
राजीव आरोकिया (46.32 से.) और सचिन बेबी (47.18 से.) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले भी अनस दो बार 45.44 से. और 45.40 से. का राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर समय निकाल चुके हैं, लेकिन भारतीय एथलेटिक्स संघ ने अब तक उसे मान्यता नहीं दी है। इसके अलावा दिन का दूसरा आकर्षण महिलाओं की 400 मी. दौड़ में कर्नाटक की अनुभवी एमआर पूवम्मा और केरल की उदीयमान जिष्ना मैथ्यू का मुकाबला रहा।
आइपीएल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
महान एथलीट पीटी उषा की शिष्या 18 वर्षीय जिष्ना ने पूवम्मा को पछाड़ दिया। जिष्ना ने 52.65 से. का समय निकाला, जबकि पूवम्मा ने 52.73 से. का समय दर्ज कराया। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ ओडिशा की दुती चंद ने जीती। उन्होंने 11.30 से. का समय निकाला जो विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मार्क (11.26 से.) से ज्यादा था।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुरुषों के जेवलिन थ्रो में देवेंदर सिंह कंग ने 81.53 मी. से स्वर्ण पदक जीता। वह पहले ही विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। देवेंदर ने पहले चरण में पटियाला में 84.57 मी. भाला फेंका था। लंदन के लिए एंट्री 83 मी. से अधिक वालों को मिलनी है। चरण में स्वर्ण पदक जीता था।