Move to Jagran APP

भारतीय महिला तीरंदाज कांस्य पदक का रिकर्व मुकाबला हारीं

भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजों की टीम का खराब प्रदर्शन आज भी जारी रहा और वे जापान के खिलाफ कांस्य पदक का मुकाबला हार गईं। उन्हें

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 11:18 AM (IST)
भारतीय महिला तीरंदाज कांस्य पदक का रिकर्व मुकाबला हारीं

इंचियोन। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजों की टीम का खराब प्रदर्शन आज भी जारी रहा और वे जापान के खिलाफ कांस्य पदक का मुकाबला हार गईं। उन्हें कड़े मुकाबले में जापान ने मात दी।

prime article banner

जापान की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट जीता। इस सेट में दोनों टीमों ने छह-छह तीर चलाए और जापान ने ये सेट 54-53 से अपने नाम कर लिया और 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय टीम ने अगले दो सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 58-55 और 51-50 से जीत दर्ज की और 4-2 की बढ़त बनाकर वापसी कर ली। ठीक इसके बाद एक बार फिर जापान की टीम ने वापसी करते हुए अंतिम सेट 58-55 से जीतकर 4-4 से बराबरी कर ली।

इसके बाद शूटऑफ हुआ जिसमें हर तीरंदाज को टारगेट पर निशाना साधने के लिए एक तीर मिला। इस शूट ऑफ में जापान की तीरंदाज तिकड़ी की दो तीरंदाजों ने पूरे 10-10 अंक बटोरे जबकि एक ने 7 अंक हासिल किए जिससे उनको स्कोर 27 का रहा। वहीं, भारतीय तिकड़ी में पहली दो भारतीय तीरंदाज एल.बॉम्बायला देवी और लक्ष्मीरानी माझी सिर्फ 8-8 के स्कोर हासिल कर सकीं, जबकि स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बेशक परफेक्ट 10 का निशाना साधा लेकिन इससे ज्यादा फायदा नहीं हुआ क्योंकि भारत का स्कोर 26 तक ही पहुंच सका। नतीजतन भारत इस रिकर्व प्रतियोगिता में इस बार पूरी तरह खाली हाथ रहा, जिसमे चार साल पहले भारत ने तीन मेडल (दो कांस्य और एक रजत पदक) अपने नाम किए थे।

- कहीं हार, कहीं जीतः

एक तरफ जहां ओलंपिक इवेंट के ये भारतीय तीरंदाज बिना किसी मेडल के खाली हाथ लौटेंगे वहीं कंपाउंड वर्ग की गैर-ओलंपिक प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजों ने इतिहास रचते हुए पुरुषों में स्वर्ण और महिलाओं ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा कंपाउंड तीरंदाजों ने दो और पदक जीते जो कि सिंगल्स स्पर्धा में रहे। यहां अभिषेक वर्मा ने कांस्य और महिलाओं में तृषा देब ने कांस्य पदक हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK