Move to Jagran APP

हॉकी इंडिया को भी एतराज, कलमाडी और चौटाला को IOA अध्यक्ष बनाने का विरोध

हॉकी इंडिया ने भी IOA द्वारा सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने का विरोध किया है।

By Bharat SinghEdited By: Published: Fri, 30 Dec 2016 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 11:23 AM (IST)
हॉकी इंडिया को भी एतराज, कलमाडी और चौटाला को IOA अध्यक्ष बनाने का विरोध
मरियम्मा कोशी की फाइल फोटो

नई दिल्ली, पीटीआइ। हॉकी इंडिया ने भारतीय ओलंपिक संघ के दागी सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के विवादास्पद फैसले का गुरुवार को कड़ा विरोध किया। आइओए अध्यक्ष एन रामचंद्रन को लिखे गए खत में हॉकी इंडिया की प्रमुख मरियम्मा कोशी ने इस फैसले पर महासंघ की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

loksabha election banner

कोशी ने इस खत में कहा है, 'हॉकी इंडिया सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आइओए का आजीवन अध्यक्ष नामित करने के प्रस्ताव का विरोध करता है, जिसे जल्दबाजी में आखिरी विषय के तौर पर आधे मिनट के दौरान और बिना किसी चर्चा के पारित कराया गया और इसके बाद बैठक समाप्त कर दी गई।'

उन्होंने आगे कहा है, 'कृपया हॉकी इंडिया के तीन मतों को उस प्रस्ताव के विरोध में समझा जाए, जिसमें सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आइओए का आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।'

आपको बता दें कि कोशी ने पिछले महीने हॉकी इंडिया के पूर्व प्रमुख नरिंदर बत्रा के एफआइएच अध्यक्ष बनने के बाद हॉकी इंडिया अध्यक्ष का पद संभाला था। गौरतलब है कि बत्रा के रामचंद्रन से पिछले लंबे समय से मतभेद रहे हैं।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.