भारतीय बैडमिंटन संघ ने विजय सिन्हा को किया बर्खास्त
अनूप नारंग को शेष कार्यकाल के लिए मानद महासचिव चुन लिया गया।
नई दिल्ली, आइएएनएस। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) ने रविवार को विजय सिन्हा को मानद महासचिव के पद से बर्खास्त कर दिया। बाइ की वार्षिक आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया। उनकी जगह अनूप नारंग को शेष कार्यकाल के लिए मानद महासचिव चुन लिया गया।
बाइ के अनुसार, 'सिन्हा को बाइ में किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ने, किसी भी पद पर रहने या देश में बैडमिंटन से जुड़े किसी भी संघ में पद हासिल करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।' सिन्हा को यौन उत्पीड़न, गबन, भाई-भतीजावाद, फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का दोषी पाया गया है। उनके खिलाफ एक स्वतंत्र न्यायिक समिति जांच कर रही है।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
न्यायिक समिति की सलाह पर लखनऊ पुलिस ने सिन्हा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। सिन्हा अभी फरार चल रहे हैं।