धनुर्धर अभिषेक ने साधा सोने पर निशाना
भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप में सोने पर निशाना साधकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का शानदार तोहफा दिया। एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता दिल्ली के इस धनुर्धर ने कंपाउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में ईरान के इस्माइल इबादी को 148-145 से शिकस्त देकर पीला
व्राक्लॉ (पोलैंड)। भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप में सोने पर निशाना साधकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का शानदार तोहफा दिया।
एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता दिल्ली के इस धनुर्धर ने कंपाउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में ईरान के इस्माइल इबादी को 148-145 से शिकस्त देकर पीला तमगा जीता। इसके साथ ही दुनिया के 18वें नंबर के तीरंदाज अभिषेक ने इबादी से इंचियोन एशियन गेम्स के फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।
कांसे के मुकाबले में मिली हार
रिकर्व मुकाबले में भारतीय टीम को कांसे के प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा। भारत को तीसरी वरीय इटली के हाथों 230-233 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। अभिषेक वर्मा, कंवलप्रीत सिंह और रजत चौहान की तिकड़ी ने पहले दौर में 57-58 का स्कोर किया। दूसरे दौर में चौथी वरीय भारतीय तिकड़ी ने 59-59 का स्कोर किया जोकि काफी नहीं था।
आज दीपिका व चंपिया पर रहेंगी निगाहें
भारत की निगाहें रविवार को दीपिका कुमारी और मंगल सिंह चंपिया की जोड़ी पर रहेंगी। यह जोड़ी रिकर्व मिक्स्ड के फाइनल में मैक्सिको के खिलाफ खेलेगी।