फाइल संख्या 4 की अपडेट... स्कार्पियो ने मजदूर को कुचला, स्वजन ने लगाया जबरन चढ़ाने का आरोप
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मजदूर को कुचला स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप
फाइल संख्या 4 की अपडेट...
स्कार्पियो ने मजदूर को कुचला, स्वजन ने लगाया जबरन चढ़ाने का आरोप
संवादसूत्र, सरीला : मेडिकल स्टोर से दवा लेकर पैदल जा रहे 50 वर्षीय मजदूर को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मजदूर घायल हो गया और चालक घायल मजदूर को उसके घर मे छोड़कर फरार हो गया। स्वजन घायल को सीएससी सरीला ले गए जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के स्वजन ने नशे में स्कार्पियो चढ़ाने और पूर्व में जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है।
भेड़ी डांडा गांव निवासी मृतक के बड़े पुत्र पवन ने बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता लक्ष्मी सविता पुत्र बारेलाल गांव में ही सैलून में काम करते थे। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह बीमार भैंस के लिए जलालपुर से दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे। जब वह अपने गांव पहुंचे तभी सामने से नशे में तेज रफ्तार स्कार्पियो को लहराते हुए गांव निवासी एक युवक ने जगदीश निषाद के मकान के पास पहुंचते ही उसके पिता को सामने से सीधी टक्कर मार दी। जिससे पिता घायल हो गए। टक्कर के बाद स्कार्पियो चालक पिता को स्कार्पियो में रखकर घर में फेंककर स्कार्पियो को छोड़कर मौके से भाग गया। शुक्रवार की रात उपचार दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े पुत्र पवन ने आरोप लगाया कि स्कार्पियो चालक 15 दिन पूर्व सैलून की दुकान में बाल कटाने में देरी करने पर विवाद किया था और जानमाल की धमकी दी थी। वही उपनिरीक्षक मधुरेश त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।